50 की उम्र में ऐसे रखें अपने heart को healthy
health tips for seniors
1. हेल्दी डाइट लें : हृदय को सेहतमंद रखने के लिए सबसे ज़रूरी हेल्दी डाइट है। आप अपनी हेल्दी डाइट में लौ फैट और शुगर का इस्तेमाल करें। ज़्यादा शुगर या फैटी फ़ूड खाने से आपके शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा जिससे आपको हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉक, सीने में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपनी डाइट में फल, सब्ज़ी, होल ग्रेन जैसे फ़ूड को शामिल करें।
2. कार्डिओ एक्सरसाइज करें : हृदय को फिट और हेल्दी रखने के लिए आपको एक्सरसाइज करने की बहुत ज़रूरत है। आप दिन में कम-से-कम 30 मिनट कार्डिओ एक्सरसाइज करें। आप यूट्यूब पर कई कार्डिओ एक्सरसाइज के वीडियो देखकर एक्सरसाइज कर सकते हैं। कार्डिओ एक्सरसाइज दिल की सेहत के लिए होती है। कार्डिओ एक्सरसाइज की मदद से आपके शरीर में रक्त संचार नियमित रूप से होता है और ऑक्सीजन फ्लो भी बढ़ता है।
3. स्ट्रेस कम लें : स्ट्रेस आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। बढ़ती उम्र के साथ स्ट्रेस बढ़ना आपके हृदय के लिए ठीक नहीं है। स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करें। स्ट्रेस रिलीफ करने के लिए आपको मैडिटेशन या योग करना चाहिए। साथ ही आप अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों से अपनी बात कहें। ऐसा करने से आपकी मेंटल हेल्थ भी नियमित रहेगी।
5. धूम्रपान या शराब का सेवन न करें : दुनिया का कोई भी कार्डियोलॉजिस्ट आपको धूम्रपान छोड़ने की सलाह देगा। धूम्रपान और शराब हमारी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होती है। ये हमारे शरीर के हर ऑर्गन को प्रभावित करती है। आप दिल के मरीज़ हो या नहीं पर आपको कभी धूम्रपान या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
