biodatamaker

नवरात्रि का उपवास कर रहे हैं तो इन बातों का भी रखें ख्याल

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (15:07 IST)
नवरात्रि के मौके पर भक्त माता की आराधना में लीन रहते हैं। पूरे नौ दिन माता का पूजन करते है, और व्रत रखते हैं। यदि आप भी पूरे नौ दिनों का व्रत कर रहे है, तो आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत हैं। क्योंकि लगातार व्रत में रहने से शरीर में कमजोरी भी आने लगती है। वहीं कई लोगों को उपवास में चक्कर आने की समस्या भी होने लगती है। आइए हम जानते हैं कि उपवास में चक्कर आने से बचने के लिए आपको किन बातों पर ध्यान देना चाहिए -
 
1 पहला और सबसे बेहतर तरीका है भरपूर पानी पीना। जी हां, दिनभर में अगर ज्यादा कुछ खा नहीं रहे हैं, तो खूब पानी पीजिए, ताकि शरीर हाइड्रेट होता रहे और ऑक्सीजन का स्तर भी बना रहे। इस तरह से आप ऊर्जा की कमी भी महसूस नहीं करेंगे और चक्कर आने का तो सवाल ही नहीं उठता।
 
2 प्राणायाम - प्राणायाम कर आप ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ा सकते हैं जिससे चक्कर आने की समस नहीं होगी। इसके लिए जरूरी है गहरी सांस लें, ताकि मन, शरीर और मस्तिष्क के बीच संतुलन रहे। इस तरह से आप सारा दिन रिफ्रेश रह सकते हैं।
 
3 आंवला - विटामिन सी से भरपूर आंवले का सेवन करें, ताकि थकान कम हो अैर प्रतिरोधक क्षमता में इलाफा हो। आप चाहें तो इसका जूस पी सकते हैं। इसके साथ हरे धनिया का सेवन भी बेहतरीन होगा।
 
4 सूखा धनिया - एक चम्मच सूखा धनिया खाने के बाद पानी पीजिए, या फिर धनिया पाउडर को पानी में मिक्स करके पिएं। लेकिन इसका सेवन आप को सुबह-सुबह करना होगा। यह चक्कर आने की समस्या से बचाएगा।
 
5 दही - जब भी आपको चक्कर महसूस हों, दही का सेवन करें। यह गर्मी को भी कम करेगा और ऊर्जा भी देगा, जिससे आपको चक्कर आने की परेशानी नहीं होगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख