biodatamaker

Health Care : खाना खाकर तुरंत सोने जाते हैं, तो नुकसान भी जान लीजिए

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (13:33 IST)
अधिकतर लोगों की आदत होती है, खाना खाने के बाद तुरंत सोने चले जाते है। व्यस्त दिनचर्या के वजह शरीर में थकान हो जानें की वजह से थोड़ी देर भी टहल पाना थोड़ा मुश्किल सा लगने लगता है. जिस वजह से डिनर करने के बाद सीधे रूख करते है बैड का लेकिन खाना खाने के तुरंत सोने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। 
 
आइए जानते हैं क्या नुकसान हो सकते हैं...
 
खाना खाकर तुरंत सोने से पेट की समस्या हो सकती हैं इससे खाना पच नहीं पाता है जिस कारण ऐसिडीटी, पेट दर्द, सीने में जलन जैसी दिक्कते शुरू हो जाती है। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद न सोए। कुछ देर टहलें फिर सोने जाएं।
 
तुरंत सोने के बाद खाना पच नहीं पाता जिस वजह से भारीपन सा महसूस होता है। और ऐसे में नींद न आने की समस्या पैदा हो सकती है। पेट की समस्या के कारण आपको अच्छी तरह से नींद न आएगी।
 
खाना खाकर सीधे सोने जानें कि वजह से खाना पच नहीं पाता जिस कारण उल्टी दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
 
अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाती हैं तो खाने में मौजूद कैलोरीज को बर्न होने का वक्‍त ही नहीं मिलता। ऐसे में आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसी लिए कहा जाता है कि रात में सोने के 3 घंटे पहले ही भोजन कर लेना चाहिए ताकि वह आसानी से पच सके और कैलोरीज बर्न हो सके। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख