sundarkand

इन्हें अपनाएंगे तो आपके होंठ गुलाब की तरह खिल जाएंगे

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (17:42 IST)
यदि आपके होंठ फट चुके हैं तो उन्हें ठीक करने पर ध्यान दें। जैतून का तेल और वैसलीन मिलाकर दिन में तीन या चार बार फटे होंठों पर लगाएं। तीन-चार दिन नियमित उपचार करने पर आपके होंठों की दरारें भरने लगेंगी या भर जाएंगी। दरारें होने पर थोड़ा-सा शहद लेकर होंठों पर अंगुली से धीरे-धीरे मलें। कुछ ही दिनों के प्रयास से आपके होंठ पहले की तरह चमकदार और मुलायम हो जाएंगे। दो बड़े चम्मच कोकोआ बटर, आधा छोटा चम्मच मधु वैक्स लें। उबलते पानी पर एक बर्तन में वैक्स डालकर पिघला लें। इसमें कोकोआ बटर मिलाएँ। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इसे लिप ब्रश की मदद से होंठों पर लगाएं। इससे होंठों का सौंदर्य बना रहेगा। 

ALSO READ: घर में रखी यह 3 चीजें दूर करेंगी होंठों का कालापन
 
पपड़ी का जमा रहना होंठों का रोग ही बन गया है तो आप इससे भी निजात पा सकती हैं। इसके लिए एक छोटा चम्मच मेहंदी की जड़, करीब 60 मि.ग्रा. बादाम का तेल, 15 ग्राम बीज वैक्स लें। मेहंदी की जड़ को कूट लें और दस दिन तक इसे बादाम के तेल में भिगोएं। दस दिन बाद तेल को छान लें। मोम को पहली विधि के अनुसार ही गरम पानी पर रखकर पिघला लें। अच्छी तरह से फेंटें। इसे लिप ब्रश से होंठों पर लगाना शुरू कर दें।  

ALSO READ: घरेलू नुस्खे होंठों की खूबसूरती के लिए

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख