dharma sangrah
✕

मस्त और व्यस्त रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे, पढ़ें 3 काम की बातें

Updated: शनिवार, 12 मई 2018 (12:00 IST)
-सुधा जैन
 
एक सुंदर मकान के निर्माण के लिए सर्वप्रथम हम ऊबड़-खाबड़ व पथरीली जमीन को समतल बनाते हैं, तब ही उस सुंदर मकान की नींव रखी जाती है व इमारत बनने का स्वप्न साकार होता है। इसी प्रकार जीवन रूपी इमारत के निर्माण में भी हमारी सकारात्मक सोच का बड़ा ही प्रभाव होता है।

ALSO READ: क्या आप भी 'कुड़-कुड़ टाइप' के हैं? पढ़ें एक विश्लेषण
 
आज के इस आपाधापी के युग में मानवीय मूल्यों में कमी देखी जा रही है। फलस्वरूप एक-दूसरे के प्रति ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार व वैमनस्य अधिक दिखाई दे रहा है। प्यारभरे शब्दों का अकाल-सा पड़ गया है। चिड़चिड़ापन, गुस्सा, हिंसा सामान्य बात हो गई है। दबाव व तनाव के कारण उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अवसाद आदि बीमारियां घर कर गई हैं।
 
अगर हमें स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन जीना है तो अपनी सोच व विचारों को बदलना होगा। 

ALSO READ: 11 काम की बातें बताती हैं कि हमें क्यों हंसना चाहिए
 
ऐसे जीवन के लिए बहुत अधिक सुख-सुविधा या धन-धान्य की परिपूर्णता आवश्यक नहीं है, बस चाहिए सकारात्मक सोच या दृष्टिकोण। इन बिंदुओं को अपनाइए, जीवन खुशहाल हो उठेगा। 
 
1. अपने अंदर वर्षों से जमा नकारात्मक दृष्टिकोण, सोच, अहंकार, अहं को निकालकर सकारात्मक सोच को लाएं। 
 
2. किसी भी बात में कोई पूर्वाग्रह, बहाने, रोड़े न अटकाएं। पूर्वाग्रह का कूड़ा-करकट हटाकर ही सकारात्मक चिंतन का महल खड़ा हो सकता है। 
 
3. व्यस्त रहें, मस्त रहें। अकेलेपन या कोई काम न होने से भी मन में अवसाद आ जाता है और नकारात्मकता घर कर जाती है। अतः खुशी लाने के लिए लोगों से मिलें-जुलें, एक-दूसरे को सहयोग दें, विचारों को बांटें।

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

अगला लेख