Hanuman Chalisa

क्‍या आप रोज एक्‍सरसाइज करते हैं, अगर ‘हां’ तो हो सकते हैं ये खतरे!

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (13:31 IST)
कई बार हम खबरों में देखते सुनते हैं कि अच्‍छी हेल्‍थ के लिए रोजाना व्‍यायाम करना चाहिए। कुछ हद तक यह सही भी है लेकिन तेजी से वजन कम करने के लिए कुछ लोग हैवी व्‍यायाम करते हैं और अपनी बॉडी को जरा भी रिलेक्‍स नहीं देते हैं, ऐसे में रोजाना व्‍यायाम के कुछ खतरे भी हो सकते हैं।

दरअसल, ज्‍यादा और लगातार एक्‍सरसाइज आपका वजन कम करता है, लेकिन दूसरी तरफ यह सेहत से जुड़ी परेशानियों दे सकता है जैसे, टाइप-2 डायबिटीज और हृदयरोग। इन सभी रोगों से बचाव के लिए भी आपको अपने वज़न को कंट्रोल में रखना चाहिए।

अमेरिकी फिटनेस फर्म ‘एलआईटी मेथड' के एक शोध के अनुसार रोजाना एक्सरसाइज करने से अपको नुकसान हो सकते हैं। इस शोध में 2000 लोगों को शामिल किया था। नतीजों के बाद यह बात सामने आई कि सप्ताह में एक दिन एक्सरसाइज से ब्रेक जरूरी है।

अगर आप रोजाना हेवी एक्सरसाइज करते हैं, तो यह शरीर के टीशूज के लिए ठीक नहीं। इससे एक्सरसाइज से डेमेज हुए टिशु को मरम्मत के लिए वक्त नहीं मिलता। क्योंकि नियमित एक्सरसाइज से हड्डियों और मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। ऐसे में टिशू हल्के फट या टूट सकते हैं। ऐसे में इनकी ममरम्मत के लिए समय जरूरी है।

एक्सरसाइज से ब्रेक लेना आपकी मांसपेशियों के लिए ही नहीं, आपके मूड के लिए भी जरूरी है। यह आपको फ्रेश फील कराएगा। ब्रेक लेने से अच्छी नींद मिलेगी। इससे ‘फील गुड' हार्मोन का स्त्राव होगा, जो मूड को अच्छा रखेगा।

अगर आप नियमित व्यायाम करेंगे तो इससे मन उखड़ने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। तो एक दिन का ब्रेक आपके मन में एक्सरसाइज के लिए एक्साइटमेंट भी बनाए रखेगा।

एक्सरसाइज से ब्रेक नहीं लेने पर मासपेशि‍यों में चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव या जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि मासपेशियों की चोट से बचने के लिए आप एक दिन का ब्रेक लें।

व्यायाम करने से आप स्ट्रेस हार्मोन ‘कॉर्टिसोल' बनता है। इसमें मस्तिष्क को यह संदेश जाता है कि शरीर मुश्किल हालात से गुजर रहा है। ऐसा होने पर वह ग्लूकोज को सहेजने लगता है। ऐसा होने से फैट और कॉर्बोहाइड्रेट के एनर्जी में बदलने की ताकत कम हो सकती है। जो वजन को कम करने में रुकावट पैदा कर सकता है।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख