biodatamaker

बिदा लेती ठंड के लिए 10 टिप्स

Updated: शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (16:07 IST)
प्रतिभा शाह 
 
जाती हुई ठंड में बहुत ज्यादा गर्म पानी और ठंडे पानी से न नहाएं बल्कि गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। ज्यादा गर्म पानी आपकी त्वचा को हानि पहुंचा सकता है। 
 
केवल शेखी बघारने के लिए या किसी की देखादेखी गर्म कपड़े न पहनने की गलती न करें। खासतौर पर अपने सिर, कान तथा सीने को ढंकने वाले गर्म कपड़े अवश्य पहनें। 
 
विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों को भोजन में अवश्य शामिल करें। साथ ही ड्रायफ्रूट्स, सीजनल फ्रूट्स तथा दूध अवश्य लें।
 
खाने में हरी सब्जियां तथा सलाद अवश्य शामिल करें। 
 
सर्दी के मौसम में अक्सर प्यास कम लगती है, लेकिन आप भरपूर पानी पीने की आदत को बनाए रखें। 
 
घर के दरवाज़े-खिड़कियां बिलकुल पैक न करें। ताजी हवा को घर में आने दें। इसी तरह हीटर की गर्मी में भी ज्यादा देर न रहें।
 
त्वचा की सुरक्षा के लिए मॉइश्चराइजर, ग्लिसरीन तथा गुलाब जल का मिश्रण या इसी तरह के स्नेहक को प्रयोग में लाएं।
 
घर के बुजुर्ग तथा बच्चों दोनों को इस मौसम में अतिरिक्त देखभाल की जरूरत रहती है और वे इसे नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में घर के युवा सदस्यों को उनका ध्यान रखना चाहिए।
 
चाहे कितनी भी ठंड क्यों न हो,यदि एक्सरसाइज आपकी दिनचर्या में शामिल है तो उसे छोड़िए मत। 
 
सर्दियों में अक्सर खानपान ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है और मौसम की वजह से हमारा मन ज्यादा से ज्यादा वक्त रजाई में रहने को होता है। इस लालच से बचने की जरूरत है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख