suvichar

Health Care : गले की समस्या से हैं परेशान? तो घर में करें ये आसान उपाय और पाएं निजात

Updated: सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (14:58 IST)
मौसम बदलने पर इसका पूरा असर हमारी सेहत पर भी नजर आता है जिसमें सबसे ज्यादा जो प्रभावित होता है, वो है हमारा गला गले में खराश, गले में दर्द बने रहना। ये सब परेशानियां आम हो जाती हैं। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे बहुत कारगर सिद्ध होते हैं।
 
तो आइए जानते हैं कुछ उपाय जिन्हें अपनाकर आप गले की समस्या से निदान पा सकते हैं।
 
नमक के पानी से गरारे करना
 
गले की समस्या से निजात पाने के लिए हल्के गुनगुने पानी से गरारे करना बेहद जरूरी है। इससे गले के दर्द से भी आराम मिलता है, साथ ही गले में खराश भी गरारे करने से ठीक होती है।
 
गुनगुने पानी का सेवन
 
अगर आपको गले की समस्या है तो इस दौरान ठंडे पानी से बिलकुल परहेज करें व गुनगुना पानी ही पीएं।
 
हल्दी वाला दूध
 
गले की समस्या से निजात पाने के लिए नियमित गोल्डन मिल्क यानी हल्दी वाला दूध ही पीएं। इसका सेवन आप रात में सोने से पहले कर सकते हैं।
 
मसाला चाय
 
लौंग, तुलसी, अदरक और कालीमिर्च को पानी में उबालें। इसके बाद इसमें चाय पत्ती डालकर चाय बनाएं। इस चाय को गरम ही पिएं। यह भी गले के लिए बेहद लाभदायक उपाय है।
 
अदरक
 
अदरक के एंटीबैक्टीरियल गुण गले के इंफेक्शन और दर्द से राहत देते हैं। 1 कप पानी में अदरक डालकर उबालें। हल्का गुनगुना करके इसमें शहद मिलाएं और 2 बार पिएं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख