suvichar

अधिक चाय पीते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (11:21 IST)
- मोनिका पाण्डेय 
 
अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। कुछ लोग तो चाय पीने के इतने ज्यादा शौकीन होते हैं कि दिन भर में लगभग 10-12 कप तक चाय पी जाते हैं। जब आपको थकान होती है और उस वक्त आप चाय पीते हो तो आपको रिलीफ मिलती है। सिर दर्द होने पर भी थोड़ी कड़क चाय पी लो तो सिर का दर्द कम हो जाता है। लेकिन क्या आपको यह बात पता है कि चाय के जितने फायदे हैं, उससे कही ज्यादा उसके नुकसान भी है। 
 
अगर आप भी है चाय पीने के शौकीन और दिन भर में कई कप चाय पी लेते हैं, तो आज ही जान लें अधिक चाय पीने के नुकसान। 
 
दरअसल एक रिसर्च में पता चला है कि चाय सीधा लोगों के दिमाग पर असर करता है, जिससे लोगों याददाश्त कमजोर होने और दिमाग के नसों की काम करने की क्षमता का कम होना, जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।  
 
भूख का कम लगना : 
 
आपने यह अनुभव किया होगा कि जब भी आप चाय पीते हैं आपकी भूख मर जाती है। जिसका सीधा प्रभाव आपके शरीर पर पड़ता है। अगर आप खाना नहीं खाएंगे तो आपका वजन कम हो जाएगा, जिसकी वजह से आप बहुत सारी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। 
 
आंत पर पड़ता है सीधा प्रभाव : 
 
चाय पीने से बहुत सारी समस्याएं होती है। चाय पीने से आंतें खराब भी हो जाती है। जिससे पाचन संबधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 
 
दिल की बीमारियों का है खतरा : 
 
ज्यादा चाय पीने से दिल की धड़कन बढ़ जाती है और दिल की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। अर्थात अधिक चाय पीना दिल के लिए खतरनाक माना जाता है। 
 
एसिडिटी : 
 
बहुत लोग दिनभर में अनगिनत बार चाय पीते हैं। ज्यादा चाय पीने से पेट में एसिडिटी बढ़ती है और मुंह में छाले भी हो जाते हैं।
 
कार्य करने की क्षमता में कमी आना : 
 
चाय पीने से कुछ देर तक ऊर्जा का एहसास तो आता है लेकिन चाय में कैफीन की अधिक मात्रा पाए जाने से कुछ देर बाद काम करने की क्षमता में कमी आ जाती है। 
 
नींद नहीं आना : 
 
चाय के अधिक सेवन से नींद उड़ जाती है और नींद पूरी न होने के कारण दिमाग भारी हो जाता है। जिससे शरीर में आलस रहता है, अत: आपका पूरा दिन काम में मन नहीं लगता है।  


 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

अगला लेख