Daily Horoscope
✕

जरूर जानें, अपेंडि‍साइटिस के इन 5 लक्षणों को

Updated: रविवार, 4 फ़रवरी 2018 (15:45 IST)
अपेंडि‍क्स पर सूजन आने की प्रक्रिया, जो सामान्य तौर पर अपेंडि‍क्स पर मल या अन्य वाहरी कणों के जमाव के कारण हो सकती है, अपेंडि‍साइटि‍स कहलाती है। सही समय पर इलाज न होने पर अपेंडि‍क्स शरीर में ही फट सकता है और आसपास पस या मवाद पैदा कर शरीर में संक्रमण पैदा कर सकता है। इन परिस्थि‍तियों के बचने के लिए जरूरी है, अपेंडि‍साइटिस के लक्षणों को पहचानना - 
 
1 पेट दर्द - पेट में दर्द होना अपेंडि‍साइटिस का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसमें होने वाला दर्द विशेष तौर से दाहिने हाथ की ओर नीचे की तरफ काफी तीक्ष्ण होता है। इस प्रकार कर दर्द नाभि से शुरू हो सकता है और 6 से 24 घंटे तक लगातार बना रह सकता है।
 
2 पेट पर सूजन - पेट में दर्द और आंतरिक अंग में सूजन के साथ-साथ अगर पेट के बाहरी भाग में भी तीक्ष्ण दर्द के साथ सूजन दिखाई दे तो यह अपेंडि‍साइटि‍स का लक्षण हो सकता है। इस पर विशेष ध्यान दें।
 
3 उल्टी - ऊपर बताए गए लक्षणों के साथ अगर पेट दर्द के साथ आपको ऊल्टी आने जैसी समस्याएं भी हो रही हैं, तो बिना देर किए अपने डॉक्टर को दिखाएं। यह अपेंडि‍साइटि‍स के कारण हो सकता है।
 
4 भोजन के प्रति अनिच्छा और भूख न लगने जैसी समस्या होने पर भी आपको ध्यान देने की जरुरत है। कई बार मिचली, दस्त जैसी समस्या भी पेट दर्द और सूजन के साथ दिखाई देती हैं। इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
 
5 पेट में मरोड़ उठना और रह-रह कर तेज दर्द होना अपेंडि‍साइटि‍स के कारण हो सकता है। इसके साथ ही अगर आप पेट पर सूजन भी महसूस कर रहे हैं, तो आपके लिए डॉक्टर को दिखाना अनिवार्य है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख