suvichar
✕

Summer Health Tips : 5 हल्के-फुल्के आहार, जो देंगे गर्मियों में राहत

Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (14:47 IST)
गर्मी के मौसम में अगर आप खुद को तरोताजा रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी पड़ेंगी, जो आपको गर्मियों में राहत दे सके। अगर आप भी चाहते हैं खुद को गर्मियों में फ्रेश रखना तो इन्हें कीजिए अपनी डाइट में शामिल।
 
मौसमी फल और हरी सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं। इस मौसम में मिलने वाले फल और सब्जियां गूदेदार, मुलायम और वॉटर से भरपूर होते हैं। डाइट में तरबूज और खरबूजा, खीरा, ककड़ी व पुदीना को शामिल करें।
 
खाने में दूध की जगह दही को शामिल करें। डाइट में प्याज को भी शामिल करें। प्याज में क्वेरिस्टिंग होता है, जो गर्मी में आपकी स्कीन पर पड़ने वाली रैशेज में आपको आराम पहुंचाता है। इस मौसम में अंगूर भी खूब आते हैं। अंगूर में लायकोपिन होता है, जो त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों के हानिकारक असर से बचाता है। इस मौसम में घर का बना और आसानी से पचने वाला खाना ही खाना चाहिए।
 
इस मौसम में लिक्विड डाइट बढ़ा देना चाहिए। छाछ, लस्सी, नींबू पानी व नारियल पानी को डाइट में शामिल करें। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जाती है इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। आपको रोजाना 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। ताजे फलों का रस खूब पीएं, लेकिन डिब्बाबंद जूस पीने से बचें। ग्रीन टी भी पी सकते हैं लेकिन अल्कोहल और कैफीन का सेवन कम कर दें। खाने में सलाद का इस्तेमाल करें। जितना हो सके, अपनी डाइट में सलाद को शामिल करें।
 
दही-चावल को करें अपनी डाइट में शामिल
 
अगर आप चाहते हैं खुद को फ्रेश रखना तो दही-चावल का सेवन जरूर करें। यह आपके पाचन तंत्र को भी सही रखेगा।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख