Hanuman Chalisa
✕

Study: दिमाग पर असर कर रहा कोविड, ध्यान और याददाश्त की क्षमता प्रभावित

Updated: गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (12:23 IST)
कोरोना वायरस एक बार फिर से पहली बार की तरह खौफनाक बनता जा रहा है। कोविड-19 के सामान्य लक्षण दिखने पर भी इसे हल्के में नहीं लें। कोविड अब लोगों के दिमाग पर असर डाल रहा है। हाल ही में हुई एक अध्ययन में संकेत मिले हैं। कोविड के सामान्य लक्षण होने पर भी मरीज ब्रेन फॉग का शिकार हो रहे हैं। यह 9 महिने तक बना रह सकता है।

'ब्रेन कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक 135 लोगों पर विश्लेषण किया गया। जिसमें 40 फीसदी लोग कोविड से संक्रमित थे। 12 में 7 लोगों ने गंभीर लक्षणों का सामना किया। इनमें से 2 लोग लॉन्ग कोविड का शिकार हुए। उन्हीं में से अन्‍य लोग थकान, सांस लेने में परेशानी और दर्द की समस्या हुई लेकिन  लॉन्ग कोविड से जुड़ी अन्य परेशानियां नहीं हुई।

अध्ययन के बाद जो परिणाम आए उनकी तुलना कंट्रोल ग्रुप से की गई। इस दौरान कोविड समूह ने शॉर्ट मेमोरी वर्किंग और प्लानिंग यानी योजना के मामले में अच्‍छा प्रदर्शन किया।  लेकिन अधिक वक्त पहले की बातों को याद करना और ध्यान बनाए रखने में स्‍कोर बहुत अधिक अच्‍छा नहीं रहा। कोविड की चपेट में आए लोगों ने पाया कि एक ब्रेन गेम में उनकी एक्यूरेसी 75.5 फीसदी से घटकर 67.8 फीसदी पर आ गए।    

ऑक्सफोर्ड में एक्सपेरिमेंटल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर शिजिया झाओ ने कहा, हैरान करने वाले परिणाम है। कोविड -19 से ठीक हो चुके मरीज में जांच के दौरान किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। लेकिन उनकी ध्यान और याददाश्त पर असर पड़ा है।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख