dharma sangrah

इन 5 समस्याओं के लिए कारगर है सौंफ की चाय

Updated: शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (15:26 IST)
मुखवास यानि माउफ्रेशनर के तौर पर खाई जाने वाली सौंफ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। सौंफ की चाय का सेवन, कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से आपको बचा सकता है। जानिए सौंफ की चाय पीने के यह 5 बेहतरीन फायदे -
 
1 पेट में होने वाली जलन, ए‍सीडिटी, गैस, पेट दर्द, डायरिया और महिलाओं में मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द में भी सौंफ की चाय का सेवन फायदा पहुंचाता है।
 
2 खून को साफ करने के लिए सौंफ बेहद फायदेमंद है। यह न केवल बेहतरीन ब्लड प्यूरीफायर यानि रक्तशोधक है, बल्कि आपके लिवर और किडनी के लिए भी फायदेमंद है।
 
3 यह शरीर में वसा के जमाव को कम करती है और आपके वजन को कम करने में मददगार साबित होती है। यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। 
 
4 एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह चाय आपको तनाव रहित रहने में मदद करेगी और आपके दिल का भी ख्याल रखने में सहायक होगी। यह आपको लगातार तरोताजा महसूस कराएगी। 
 
5 त्वचा में चमक पैदा करके यह चाय आपके आकर्षण को बढ़ाने में मदद करेगा और झुर्रियों को कम करके आपको जवां दिखाने में भी बेहद सहायक होगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख