biodatamaker

सिर्फ पीठ के बल सोने से मिलते हैं यह 5 फायदे

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (13:00 IST)
सोने के लिए सभी का अपना-अपना तरीका और आदत होती है, जिसके अनुसार आप आरामदायक अवस्था में रहकर पर्याप्त नींद ले पाते हैं। लेकिन अगर आप गलत तरीके से सोते हैं, तो यह आपकी नींद और आराम के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। 
 
यह भी पढ़ें :  8 घंटे की नींद नहीं ली, तो होंगे 5 नुकसान
 
आम तौर पर पीठ के बल सोना हर मायने में बेहतर और आरामदायक माना जाता है और यह सेहत के नुकसान से भी बचाता है। जानें पीठ के बल सोने के सह 5 फायदे - 

यह भी पढ़ें :   पेट की चर्बी कम करेगा यह योगासन, जानें विधि


1 कमर दर्द से बचाव - पीठ के बल सोना कमर को आधार देता है, जिसके कारण कमर दर्द नहीं होता और अगर होता भी है तो उसमें काफी हद तक राहत मिलती है। 
 
यह भी पढ़ें :  नकली अंडों को पहचानने में मदद करेंगे, यह 5 टिप्स
 
2 गर्दन के दर्द से राहत - चूंकि पीठ के बल लेटने पर आपकी गर्दन को भी सही तरीके से तकिये का सपोर्ट मिल पाता है, अत: गर्दन के दर्द में लाभ होता है। जबकि गलत तरीके से सोने पर गर्दन को सही सपोर्ट नहीं मिल पाता। 

यह भी पढ़ें : इंटेलीजेंट लोग नहीं रहते खुश, जानें 5 कारण
 
3 अम्लीय रिसाव में कमी - यह सोने की वह अवस्था है जिसमें आपके पेट की स्थ‍िति सही होती है, जिसके कारण पेट में अम्लीय रिसाव नहीं होता या उसमें कमी आती है।


4 झुर्रिया कम होती हैं - जब आप पीठ के बल सोने के बजाए गलत तरीके से सोते हैं, तो आपका चेहरा भी उसके अनुरूप अवस्था में होता है, और उस पर दबाव एवं झुर्रियां आती हैं। खास तौर से लंबे समय तक ऐसा होने पर झुर्रिया बढ़ सकती है।
 
5 शरीर सुडौल रहता है -  जब आप लंबे समय तक अपने शरीर को बेढंग और गलत अवस्था में रखते हैं तो शरीर का बेडोल होना स्वभाविक है। इसका एक कारण यह भी है कि जब आप सोते हैं तब आपका शरीर विकास करता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख