Hanuman Chalisa

बहुत जरूरी है भरपूर मीठी और गहरी नींद, पढ़ें 10 जरूरी बातें

विभा मेहता 
 
स्वस्थ रहने के लिए नींद बेहद आवश्यक है, अतः सारी चिंताओं, परेशानियों, तनाव आदि से दूर रहकर सुकून की नींद लेनी चाहिए। भरपूर नींद न लेने पर कई रोग जैसे- आंखों में सूजन होना, स्मरण शक्ति में कमी आना, आलस्य, थकान, तनाव, कमजोरी, मतिभ्रम, असंतुलन की स्थिति होना आदि घेर लेते हैं। 
 
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी नींद को आवश्यक माना गया है। 
 
बेहतर नींद के लिए जरूरी है कुछ बातों का ख्याल रखना- 
 
* अच्छी नींद के लिए सर्वप्रथम अपनी दिनचर्या को निर्धारित करें। 
 
* नींद का समय निश्चित कर लेना चाहिए। वैसे रात्रि में 10-11 बजे तक सोने की आदत होनी चाहिए। 
 
* रात को जल्दी सोने एवं प्रातः जल्दी उठने से मन प्रसन्न रहता है। शरीर भी फुर्तीला रहता है। 
 
* रात को गरिष्ठ भोजन का त्याग करें। भोजन हल्का करें। सोने के दो घंटे पूर्व भोजन कर लेना चाहिए। 
 
 * भोजन करने के पश्चात टहलने अवश्य जाएँ, जिससे भोजन ठीक तरह से पच जाए। 
 
* सोने से पूर्व मालिश को भी उत्तम माना गया है। 
 
* मदिरा सेवन का त्याग करें एवं बेवजह तनाव को मस्तिष्क में उत्पन्न न होने दें। 
 
* बिस्तर भी स्वच्छ एवं आरामदायक होना चाहिए। 
 
* यदि किसी भय, चिंता के कारण नींद नहीं आ रही हो, तो उस तरफ से अपना ध्यान हटाने की कोशिश करें। इसके लिए मस्तिष्क को शांत रखें। 
 
*अपने आसपास के वातावरण को अपने लायक बनाएं। अपने आसपास सुंदर एवं मनभावन वस्तुओं को देखें, अच्छा साहित्य पढ़ें, अच्छी बातें सोचें, जिससे आप निःसंकोच मीठी नींद ले सके। 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख