dharma sangrah

गुड़हल की चाय के 6 बेहतरीन फायदे, जानेंगे तो आज से शुरु करेंगे इसे पीना

Updated: शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (12:22 IST)
चाय की दुनिया में एक और नया नाम है गुड़हल चाय का, जो आपने आम तौर पर शायद ही सुना हो। लेकिन गुड़हल की यह चाय आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद चीज है। इसके फायदे जानकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे। जानिए गुड़हल की चाय के 6 बेहतरीन फायदे -   
 
1 ब्लड प्रेशर - यदि आपके साथ भी ब्लडप्रेशर की समस्या है, तो यह चाय आपके लिए फायदेमंद है। गुड़हल की चाय बनाकर पीना आपको हाई ब्लडप्रेशर की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है।
 
2 तनाव - विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गुड़हल की चाय आपके तनावमुक्त रहने में बेहद मददगार साबित होगी। इसके अलावा यह आपके तंत्रिका तंत्र को भी अति उत्तेजित होने से रोकता है और आप मानसिक रूप से भी शांत रहते हैं। 
 
3 कोलेस्ट्रॉल - कोलेस्ट्रॉल की अधि‍क मात्रा आपको कई तरह से प्रभावित करती है। गुड़हल की चाय का नियमित प्रयोग बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम कर आपकी धमनियों को ब्लॉक होने से बचाती है और हृदय रोगों की संभावना को कम करती है।
 
4 लिवर - गुड़हल की यह चाय आपके लिवर को स्वस्थ, सुरक्षि‍त रखती है और अवांछि‍त तत्वों को बाहर करने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन आपको लिवर संबंधी बीमारियों से दूर रखता है। 
 
5 कैंसर - गुड़हल चाय का नियमित सेवन कैंसर को बढ़ने से रोकता है जिससे आप इसका बेहतर इलाज कर पाते हैं। यह कैंसर कोशि‍काओं की वृद्धि को धीमा कर देता है जि‍ससे कैंसर तेजी से नहीं बढ़ पाता।

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

अगला लेख