dharma sangrah

बारिश की परेशानियों से बचाए, 5 उपाय

Written By WD
Updated: शनिवार, 25 जून 2016 (13:22 IST)
बारिश यानि बरसात का मौसम, बेहद सुहाना और लुभावना होता है। इस मौसम में ही आउटिंग और खाने-पीने का अपना ही मजा है। लेकिन इसी मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, ताकि मौसम का लुत्फ और रोमांच कहीं कम न हो जाए। हम आपको बता रहे हैं, कुछ ऐसे टिप्स, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगे - 
1 पानी पि‍एं उबाल कर - बारिश के दिनों में मौसमी बीमारियों का संक्रमण अधिक होता है, और अनदेखे बैक्टीरिया से आपका पाला पड़ता रहता है। इस तरह के बैक्टीरिया सबसे ज्यादा नमी वाली जगह एवं पानी में होते हैं। इसीलिए पानी को हमेशा उबालकर पि‍एं, जिससे बीमार होने का खतरा कम होगा।

2 खुले खाद्य पदार्थों से बचें - इस मौसम में बैक्टीरिया अधिक फैलते हैं, जो खुली पड़ी चीजों को संक्रमित करते हैं। ऐसी चीजों को खाने से बचें, जो खुले में रखी हुई हों। 
3 गर्म पेय का सेवन - बारिश के मौसम में गर्म पेय पदार्थों का सेवन काफी लाभदायक होता है। अदरक या दालचीनी वाली चाय, कॉफी का सीमित सेवन एवं विभिन्न प्रकार के सूप का सेवन कर सकते हैं। इसके गर्म होने से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, और गले की तकलीफ कम होने के साथ ही शरीर में गर्माहट पैदा होती है। 

4 मौसमी फल खाएं - मौसमी फल का सेवन, मौसमी बीमारियों और कीटाणुओं के संक्रमण से आपकी रक्षा करता है। इसका प्रतिदिन सेवन, कई बीमारियों से बचाव में कारगर उपाय है।
फलों को काट कर न रखें - फलों को कभी काटकर न रखें, इसके बजाए आपको जब भी फल काटना या परोसना हो, तब तुरंत ही उन्हें काटें। फलों को काटकर रखने से नमी के कारण बैक्टीरिया संक्रमण पैदा करते हैं, जिसे खाने पर आप बीमार हो सकते हैं।

 
5 गर्म पेय का सेवन - बारिश के मौसम में गर्म पेय पदार्थों का सेवन काफी लाभदायक होता है। अदरक या दालचीनी वाली चाय, कॉफी का सीमित सेवन एवं विभिन्न प्रकार के सूप का सेवन कर सकते हैं।  इसके गर्म होने से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, और गले की तकलीफ कम होने के साथ ही शरीर में गर्माहट पैदा होती है।  


 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख