dharma sangrah
✕

इस मानसून अपने बच्चे को बीमार होने से बचाएं, बरतें ये सावधानियां

Updated: मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (11:57 IST)
चिलचिलाती गर्मी के बाद जब मानसून का मौसम दसतक देता है तो यह सभी को भाता हैं। खासतौर से छोटे बच्चों को बारीश का मौसम बहुत पसंद होता हैं, उन्हें बरसात में भीगना, खेलना और मस्ती करने में बहुत मज़ा आता हैं। ऐसे में इस मौसम आपको बच्चों पर ज्यादा देने की आवश्यकता होती हैं, वरना उन्हें बीमार पड़ते देर नहीं लगेगी:
 
आप अपने बच्चों के साथ इस मौसम का भरपूर आनंद ले सकती हैं, बशर्ते आप कुछ सावधानियां बरत लें। आइए, जानते हैं हम किन  सावधानियों की बात कर रहें हैं:
 
1. भोजन 
बरसात के मौसम में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है। कुछ ही घंटों बाद इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते है। बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बड़ो की तुलना में बहुत ही कम होती हैं, ऐसे में आप कोशिश करें कि बच्चों को तुरंत बनाया हुया, गर्म खाना खिलाएं।  
 
2. पानी 
इस मौसम में बच्चों को खासतौर से फिल्टर किया हुआ या उबाला हुआ पानी ही पिलाएं। 
 
3. मच्छरों से बचाएं 
बरसात का मौसम मच्छरों को मौसम भी होता है, इस मौसम में मच्छर सबसे ज्यादा मंडराते है और मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारी फैलाते है। आप अपने नन्हे को मच्छरों से बचाने के लिए उसके कपड़ों पर गुडनाइट फैब्रिक रोल-ऑन के चार बिंदु छिट दें। ऐसा करने से मच्छर अपके बच्चे के पास भी नहीं आएगे।  
 
4. रेनकोट और छतरी साथ रखें
बरसात के मौसम में जब भी आप छोटे बच्चों के साथ बाहर जाएं तो रेनकोट या छतरी जरूर साथ रखें। बारीश कभी भी आ सकती है, ऐसे में बच्चे यदि जरा भी गीले हो जाएं तो बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं।  
 
5. कुछ दवा अपने साथ हमेशा रखें
बच्चों को इस मौसम बुखार आना, सर्दी-झुकाम व दस्त होना आम बीमारियां हैं। इन बीमारियों के लिए पहले से ही कुछ दवाएं अपने साथ जरूर  रखें।

ALSO READ: क्या आपको बच्चे के दांत काटने की आदत से शर्मिंदा होना पड़ता है? तो ऐसे छुड़ाएं उसकी आदत

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अगला लेख