• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Piles
Written By WD

पाइल्स है, तो इन 5 चीजों से बनाएं दूरी

पाइल्स
गलत खानपान और पाचन संबंधी समस्याओं के कारण पाइल्स की समस्या किसी को भी हो सकती है। एक बार यह समस्या होने पर इससे निजात पाना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर इससे बचा जा सकता है। इसके लिए खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखना बेहद जरूरी है। जानिए, चीजों से रखें परहेज - 

 
1 तेल मसालेदार भोजन -  अत्यधि‍क तेल व मसालेदार भोजन आपके लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। डॉक्टर्स इस तरह के भोजन से बचने की सलाह उन लोगों को भी देते हैं, जिन्हें पाइल्स नहीं है। लेकिन मसालों का अधिक सेवन आपको इस बीमारी ये ग्रस्त बना सकता है, और यदि आप पहले से ही मरीज हैं, तो यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है।

2 फास्ट फूड से बचें - यदि आपको पाइल्स है, तो फास्ट फूड से जितना हो सके, दूरी बनाएं रखें। इसकी बजाए आप, फलों या कुछ खास सब्जियों जैसे- पत्तागोभी, चुकंदर आदि को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं, जो काफी फायदेमंद है।
  

3 राजमा व मसूर से बचें -  यदि आप राजमा- चावल खाने के शौकीन हैं, तो आपको इस शौक से तौबा कर लेनी चाहिए, क्योंकि राजमा व मसूर जैसी चीजें पाइल्स के रोगियों के लिए बेहद नुकसानदायक है। 

4 घी -  वैसे तो घी आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है, परंतु कई बार इसका सेवन पाइल्स के रोगियों की समस्या को बढ़ा सकता है। इसीलिए घी का सेन तभी करें, जब यह आपको सूट करता हो।

5 ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन जो पेट में गैस पैदा करते हों और पाचन क्रिया को बाधित करते हों, इनका सेवन करना बेहद हानिकारक हो सकता है। आसानी से पचने वाला कम मसालेदार फाइबर युक्त भोजन आपके लिए ठीक होगा।