dharma sangrah
✕

ऑइल पुलिंग करने से होते हैं 5 कीमती फायदे

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2018 (15:55 IST)
ऑइल पुलिंग यानि तेल का कुल्ला करना आपको दांतों, मसूड़ों को हेल्दी रखने के साथ ही सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप अब तक नहीं जानते इसके इन फायदों को, तो अभी जानें भी आजमाएं भी - 
 
1  ऑइल पुलिंग मुंह को साफ और बैक्टीरिया फ्री रखने में मदद करता है। इससे मुंह में छुपे बैक्टीरिया और गंदगी साफ होती है और मुंह की दुर्गंध से भी निजात मिलती है।

यह भी पढ़ें : महिलाओं में हार्टअटैक के यह 5 लक्षण
 
2  दांतों को स्वस्थ व चमकदार बनाए रखने के लिए भी ऑइल पुलिंग एक बेहतरीन उपाय है। इसके साथ ही यह आपको मसूड़ों की सूजन व अन्य समस्याओं से भी काफी हद तक राहत देता है और उन्हें स्वस्थ रखता है।
 
3 ऑइल पुलिंग का फायदा आपकी पूरा सेहत पर पड़ता है क्योंकि यह शरीर में अवांछित जीवाणुओं को जाने से रोकता है, जो आपके शरीर में बीमारियों को जन्म देते हैं।

यह भी पढ़ें :  सेहत और सौंदर्य बरकरार रखेगा अश्वगंधा, जानें 5 फायदे
 
4 मुंह में लार कम बनना या सूखापन रहना भी कई समस्याओं को जन्म देता है, जिसके लिए ऑइल पुलिंग एक कारगर उपाय साबित होता है। यह मुंह में आवश्यक नमी भी बनाए रखता है और बैक्टीरिया भी नहीं पनपने देता।
 
5 पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में यह बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि पेट की सारी समस्याएं विषैले या अवांछित जीवाणुओं के आंतों में जाने से होती है। इस प्रक्रिया में बैक्टीरिया मुंह के द्वारा पेट तक पहुंच ही नहीं पाता जिसका लाभ होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

अगला लेख