dharma sangrah
✕

Home Isolation New Rules : होम आइसोलेशन के नए नियम क्या हैं?

Updated: गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (16:51 IST)
समूची दुनिया में कोविड-19 और ओमिक्रोन तेजी से पैर पसार रहा है। देश के कई राज्‍यों में सख्ती से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। कई लोगों में बिना लक्षण के ही कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जा रही है। मुंबई और दिल्‍ली में सबसे अधिक तेजी से मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। वहीं WHO द्वारा चेतावनी भी जारी की गई है ओमिक्रॉन को हल्‍के में नहीं लें। जितना अधिक वह फैलेगा उतनी तेजी से नए वैरिएंट बढ़ सकते हैं। इसलिए अधिक से अधिक सतर्कता बरतें। मुंबई में हर बार की तरह इस बार भी तेजी से केस बढ़ रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर,केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने हल्‍के लक्षणों या बगैर लक्षणों वाले कोरोना मरीजों को लेकर होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन जारी की है। आइए जानते हैं क्‍या है? -
 
होम आइसोलेशन के नए नियम -

- बुजुर्ग मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर होम आइसोलेशन की अनुमति मिलेगी।
- हल्के लक्षण वाले मरीज घर पर ही रहेंगे। उनके लिए प्रॉपर वेंटिलेशन रहना जरूरी है।
- कोरोना मरीजों को ट्रिपल लेयर मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
- मरीज को ज्यादा से ज्यादा तरल आहार लेने की सलाह दी गई है।
- एचआईवी संक्रमित, ट्रांसप्लांट कराने वाले और कैंसर के मरीज को डॉक्टर की सलाह पर ही होम आइसोलेशन में रखा जा सकेगा।



ये नियम भी ध्‍यान रखें -

- बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले मरीज का ऑक्सीजन सेचुरेशन 93 फीसदी से ज्यादा होगा उन्हें ही होम आइसोलेशन में जाने की इजाजत होगी।

- माइल्ड और असिम्प्टोमटिक मरीजों को जिला स्तर के कंट्रोल रूम के सतत संपर्क में रहना होगा।

- कंट्रोल रूम उन्हें जरूरत पड़ने पर टेस्टिंग और हॉस्पिटल बेड समय पर मुहैया करवा सकेंगे।

- मरीज को स्टेरॉयड लेने की मनाही है। सिटी स्कैन और चेस्ट एक्सरे बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं किए जाएंगे।

ये लक्षण दिखने पर लें डॉक्टर की सलाह -

- यदि सांस लेने में समस्या हो या सांस फूल रही हो।
- सीने में लगातार दबाव महसूस हो।
- थकान और लगातार बदन दर्द हो रहा हो।
- शरीर में ऑक्सीजन रेट 93 फीसदी से कम हो।
- तीन दिन लगातार 100 डिग्री बुखार हो।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

अगला लेख