Daily Horoscope
✕

खाने की ये 6 चीजें, गर्म करने पर बन जाती हैं जहर

Published: बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (13:30 IST)
हर किसी को गर्मागर्म खाना पसंद होता है। स्वाद का आनंद लेने के लिए हम कई बार रखे हुए खाने को बार-बार गर्म करके भी खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कुछ खाद्य पदार्थ बार-बार गर्म करने पर, बेहद हानिकारक हो जाते हैं। कुछ पदार्थ गर्म करने पर जहर के समान हो जाते हैं, आपके शरीर को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। जानिए कौन से हैं, वे खाद्य पदार्थ - 
 
पालक - जी हां, पालक एक ऐसी सब्जी है, जिसे बार-बार या अधिक गर्म करने के, आपके स्वास्थ्य पर बेहद खतरनाक प्रभाव पड़ सकते हैं। दरअसल इस में मौजूद नाइट्रेट की मात्रा अधिक गर्म होने पर अत्यंत खतरनाक हो सकती है।
 
अंडा-सामान्यत: अंडे को उबालकर या पकाकर खाया जाता है। लेकिन इस उच्च तापमान पर गर्म करने पर जहर समान होता है। इसके प्रभाव बहुत बुरे होते हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें अंडे को दोबारा न उबालें, या अत्यधिक पकाकर न खाएं। 
 
आलू - आलू सबसे कॉमन सब्जी है, जो हर घर में मिलती है। इससे कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। लेकिन कई बार हम आलू को कुछ घंटे पहले, या सुबह के लिए रात को ही उबालकर फ्र‍िज में रख देते हैं, जो बहुत अधिक खतरनाक है। ऐसा करने से उसमें मौजूद पोषक तत्व विषाक्त पदार्थों में बदल जाते हैं। 
 
मशरूम - मशरूम में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जिससे इसके जल्दी खराब होने की संभावना बहुत अधिक होती है। इसलिए अधि‍क समय तक रखे रहने के बाद इसके सेवन से हमेशा बचें। 
 
चुकंदर - चुकंदर में भी नाइट्रेट पाया जाता है, जिसे दोबारा गर्म करने पर यह जहर का कार्य करता है। अत: इसे गर्म करने से बचें। कच्चा चुकंदर स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है।
 
चिकन-  चिकन में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो बार-बार गर्म करने पर टॉक्स‍िस बन जाता है, अर्थात जहर की तरह कार्य करता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

अगला लेख