Hanuman Chalisa
✕

Lockdown के बाद इन 10 नियमों का रखें ख्याल

Updated: सोमवार, 7 जून 2021 (18:08 IST)
कोरोना वायरस का प्रकोप अभी भी जारी है। देश में जारी दूसरी लहर में कई लोगों की असमय मौत हो गई हैं। दूसरी लहर के दौरान हालात कोरोना की पहली लहर से बहुत अधिक बदत्तर नज़र आए। ऑक्सीजन, दवाइयों, बेड की कमी के बीच कई लोगों को इलाज नहीं मिल सका और जिंदगी से हार मान ली। हालांकि कोरोना की पहली लहर खत्म होने के बाद सरकार ने भी धीरे - धीरे ढील देना शुरू कर दिया था। वहीं जनता भी बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घूमने लगी थी।
 
कोरोना की पहली  लहर में संपूर्ण देश में कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया गया था। लॉकडाउन में लोग जरा भी बाहर नहीं निकले थे। लेकिन दूसरी लहर में पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। लोग बेवजह बाहर निकल रहे हैं, कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। और एक बार फिर से लॉकडाउन की नौबत आ गई है।
 
हालांकि दूसरी लहर में सरकार ने राज्यों में कोरोना की स्थिति अनुसार लॉकडाउन लगाने के निर्देश दिए है लेकिन बार - बार लॉकडाउन के बाद अब इन 10 बातों का जरूर ध्यान रखें - 
 
- सरकार द्वारा बार-बार लॉकडाउन लगाया जा रहा है मतलब कोरोना की रफ्तार कम नहीं हुई है। इसलिए जरूरी हो तभी बाहर निकलें। 
 
- भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से परहेज करें। परिवार से सिर्फ एक ही सदस्य बाहर निकलें। 
 
- डबल मास्क लगाकर जाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सैनिटाइजर का उपयोग करें। 
 
- किसी से भी गले मिलकर या हाथ मिलाकर नहीं मिलें। बल्कि दूर से ही नमस्ते करें। 
 
- बाहर से घर में आने के बाद किसी भी चीज को छुए नहीं बल्कि सबसे पहले साबुन से 30 सेकंड तक हाथ धोएं। 
 
- बाहर से आने के बाद जरूर नहाएं और कपड़ों को डेटाॅल से धोएं। 
 
-फल और सब्जियों को अच्छे से दो बार पानी से धोएं। आप पहले नमक के पानी से धोएं इसके बाद सादे पानी से धोएं। 
 
- लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी साफ - सफाई का पूरा ध्यान रखें। बाहर किसी भी चीजों को नहीं छुएं। सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें। 
 
- अपने चेहरे और नाक को बार - बार हाथ नहीं लगाएं। मास्क को कभी भी मुंह वाली जगह से नहीं पकड़ें। आप उसे साइड की दोनों जगह से पकड़ कर ऊपर करें। 
 
- कोरोना का खतरा पहले से बढ़ गया है इसलिए एक सर्जिकल मास्क और एक कपड़ें के मास्क का ही प्रयोग करें। 
 
- काम करने वाली आया को लाॅकडाउन के बाद भी मास्क लगाने को कहें। हमेशा की तरह उनके हैंड सैनिटाइज जरूर करें। 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

अगला लेख