dharma sangrah
✕

रात के भोजन में जरूर शामिल करें इन 5 चीजों को, पाचन होगा दुरुस्‍त

Updated: गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 (16:00 IST)
आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि रात के भोजन व डिनर में हमेशा हल्का व कम ही खाना चाहिए। इसका कारण ये होता है कि हल्का भोजन रात में आसानी से पचता है। हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको रात के भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि ये आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करती है -
 
1 छाछ
 
रात के खाने में दही की जगह छाछ, रायता या लस्सी पीना बेहतर होता है। इससे पेट में ठंडक बनी रहती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्‍त हो जाती है।
 
2 हरी पत्‍तेदार सब्‍जी
 
रात के खाने में हरी पत्‍तेदार सब्‍जियों को जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जिन्हें रात में खाने से सेहत और पाचन दोनों दुरुस्‍त रहते है।
 
3 अदरक
 
अदरक में कई पौष्टिक गुण पाए जाते है, जिसे किसी भी रूप में रात के भोजन में शामिल करने से फायदा होता है। चाहे आप अदरक को अचार, सलाद या फिर अन्य किसी रूप में डिनर में शामिल करे, ये पाचन क्रिया को दुरूस्‍त करने में मदद करता है।
 
4 लो फैट मिल्‍क
 
रात के भोजन के कुछ देर बाद या सोने से पहले गुनगुना दूध पीने से अच्छी नींद आती है। साथ ही लो फैट दूध में प्रोटीन के साथ गुड फैट भी होता है, जो फायदेमंद होता है।
 
5 शहद
 
रात में चीनी खाने से बचाना चाहिए और उसकी जगह शहद का इस्तेमाल करें। इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्‍म ठीक रहता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

HPV वाले कैंसर से बचाने में कितना कारगर है टीका?

Shastri Jayanti 2026: स्वाधीनता संग्राम से ताशकंद समझौते तक, जानें देशसेवा में शास्त्रीजी का योगदान

अगला लेख