Hanuman Chalisa

किन चीजों को भूलकर भी दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए, जरूर जानिए

हममें से ज्यादातर लोग खाना गर्म करके खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको शायद ही ये मालूम होंगा कि सभी चीजों को दोबारा गर्म करना सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता है। ऐसी कुछ चीजें है जिन्हें दोबारा गर्म करने पर वे हानिकारक हो जाती है। आइए, जानते हैं कि कौन सी 6 चीजों को भूलकर भी दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए -  
 
1 पालक - जी हां, पालक एक ऐसी सब्जी है, जिसे बार-बार या अधिक गर्म करने के, आपके स्वास्थ्य पर बेहद खतरनाक प्रभाव पड़ सकते हैं। दरअसल इस में मौजूद नाइट्रेट की मात्रा अधिक गर्म होने पर अत्यंत खतरनाक हो सकती है।
 
2 अंडा - अंडे को सामान्यत: उबालकर या पकाकर खाया जाता है। लेकिन इस उच्च तापमान पर गर्म करने पर यह जहर समान होता है। इसके प्रभाव बहुत बुरे होते हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें अंडे को दोबारा न उबालें, या अत्यधिक पकाकर न खाएं।
 
3 आलू - आलू सबसे कॉमन सब्जी है, जो हर घर में मिलती है। इससे कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। लेकिन कई बार हम आलू को कुछ घंटे पहले, या सुबह के लिए रात को ही उबालकर फ्र‍िज में रख देते हैं, जो बहुत अधिक खतरनाक है। ऐसा करने से उसमें मौजूद पोषक तत्व विषाक्त पदार्थों में बदल जाते हैं।
 
4 मशरूम - मशरूम में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जिससे इसके जल्दी खराब होने की संभावना बहुत अधिक होती है। इसलिए अधि‍क समय तक रखे रहने के बाद इसके सेवन से हमेशा बचें।
 
5 चुकंदर - चुकंदर में भी नाइट्रेट पाया जाता है, जिसे दोबारा गर्म करने पर यह जहर का कार्य करता है। अत: इसे गर्म करने से बचें। कच्चा चुकंदर स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है।
 
6 चिकन-
चिकन में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो बार-बार गर्म करने पर टॉक्स‍िस बन जाता है, अर्थात जहर की तरह कार्य करता है।
 
7 चावल -
माना जाता है कि कच्चे चावल में जो कीटाणु होते हैं वे चावल पक जाने पर मर जाते हैं। लेकिन चावल के ठंडे होने के बाद ये कीटाणु चावल में वापस पनपने लगते हैं और दोबारा गर्म करने पर भी मरते नहीं हैं।
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख