suvichar

क्या नियमित मल्टी विटामिन खाना है सेहत के लिए सुरक्षित? क्या मल्टीविटामिन खाने से शरीर को होता है नुकसान

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2024 (12:55 IST)
Medicines 

Health Tips: आजकल मल्टीविटामिन आमतौर पर लोग लेते हैं। लोगों की धारणा बन गई है कि मल्टीविटामिन खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। ऐसे में वे मल्टीविटामिन लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन इस बात की जानकारी बहुत ज़रूरी है कि क्या इनको खाना सेहत के लिए अच्छा है? आइए इस बारे में जानते हैं।
 
क्या मल्टीविटामिन खाने से शरीर को होता है नुकसान
Multivitamins side effects: आज के समय में लोगों के शरीर में विटामिन डी और बी12 की कमी देखी जाती है। इसको दूर करने के लिए लोग मल्टीविटामिन खाना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग बिना किसी डोक्टारी सलाह के ही दवाएं खाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना वजह और जरूरत से ज्यादा मल्टीविटामिन खाना कई बीमारियों का भी कारण बन सकता है।
 
डॉक्टरों का कहना है कि मल्टीविटामिन भोजन से मिलने वाले पोषण की जगह नहीं ले सकता है। अगर किसी को विटामिन की मात्रा शरीर में सही रखनी है तो इसके लिए प्रोटीन और विटामिन से भरपूर भोजन जरूर करना होगा। ऐसा नहीं है कि आप केवल मल्टीविटामिन खाते रहे और डाइट का ध्यान न रखें। अच्छी डाइट के साथ ही मल्टीविटामिन लेने चाहिए और वो भी अगर आपके डॉक्टर ने इसकी सलाह दी है तभी इसको खाएं।
 
क्या रोज खाने चाहिए मल्टीविटामिन?
अगर आपको हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, नींद कम आना, किसी काम में मन न लगना और कमजोरी की शिकायत रहती है तो यह लक्षण दिखने पर आपको सबसे पहले टेस्ट कराने चाहिए। 
 
जांच में अगर विटामिन की कमी मिलती है तो डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर ने अगर आपको मल्टीविटामिन खाने की सलाह दी है तो तभी इनका सेवन करें। विटामिन की डोज अपनी मर्जी से न लें। जिनका डॉक्टर ने कहा है उतनी ही डोज लें। बिना वजह रोजाना इनको न खाएं।
ALSO READ: अगर लेनी है स्ट्रेस फ्री नींद तो रोज करें ये 5 काम, शरीर रहेगा हमेशा हेल्दी
 
मल्टीविटामिन की ओवरडोज के नुकसान
जब आप बिना टेस्ट कराए ही डॉक्टर की सलाह के बिना मल्टीविटामिन की दवाओं का कोर्स शुरू कर देते हैं ऐसे में आपको नहीं पता होता कि कितनी मात्र में मल्टीविटामिन लेना चाहिए। इसका असर किडनी और लिवर दोनों पर पड़ता है। इससे एक्यूट किडनी फेल और लिवर से संबंधित कई बीमारियों के होने का रिस्क रहता है।
 
क्या करें कि मल्टीविटामिन की जरूरत न पड़े
अगर आप चाहते हैं कि मल्टीविटामिन खाने की जरूरत न पड़े तो खानपान अच्छा रखें। इसके लिए अपनी डाइट में पनीर, दूध, दही, दालें, हरी सब्जियां और अण्डों को जरूर शामिल करें। इन फूड्स में विटामिन डी, विटामिन बी 12 और दूसरे भी कई तरह के विटामिन होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में विटामिन की कमी होने का खतरा कम रहता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख