ganesh chaturthi
✕

बरसात के मौसम में घर को कैसे रखें कीड़े मुक्त, 5 सटीक उपाय

Updated: गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (11:22 IST)
बारिश का मौसम जहां प्रकृति की खूबसूरती को दर्शाता, वहीं इस मौसम में घर में कीड़े-मकोड़ों की एंट्री भी होना शुरू होती है। कीड़े जैसे चींटी, कॉकरोच, मक्खी, छिपकली आदि। इस वजह से ये कई बीमारियों का कारण भी बनते हैं। घर में कीड़े होने का सबसे बड़ा कारण होता है घर की ठीक तरीके से सफाई न होना। ऐसे में कीड़े-मकोड़े कई बीमारियों को दावत भी देते हैं। 
 
आपने अधिकतर सुना होगा कि मोरपंख यदि घर में लगा है तो इससे कीड़े-मकोड़ों का आगमन कम हो जाता है। यह बात बिलकुल ठीक है। यदि आप इनसे मुक्ति पाना चाहते हैं तो घर में मोरपंख लगाएं। आप इसे घर के अंदर भी लगाएं और अपने एंट्री गेट पर भी लगाएं।
 
आखिर कैसे बरसात के मौसम में घर को कीड़ों से दूर रखा जा सकता है, आइए जानें 5 खास टिप्स।
 
1. सबसे पहले घर की ठीक तरीके से सफाई करें। यदि आप रोज ऐसा करते हैं, तो कीड़ों का होना कई हद तक कम हो जाएगा।
 
2. घर में मक्खी और चींटियों से बचने के लिए रोज फर्श पर फिनाइल और फिटकरी का पावडर मिलाकर नियमित पोंछा लगाने से धीरे-धीरे ये घर से गायब होना शुरू हो जाएंगे।
 
3. यदि आप घर में छिपकली से परेशान हैं तो अंडे के छिल्के को दीवार पर फंसाकर रख दें। इसे इस तरह लगाएं कि ये गिरे नहीं। इसे दीवार से चिपका दें। कुछ समय में ही छिपकली कम होने लगेगी।
 
4. किचन में मक्खी-मच्छर भगाने के लिए 1 चम्मच कॉफी पावडर को तवे पर जलाकर धूनी दें। डाइनिंग टेबल से मक्खियों को दूर करने के लिए मेज के बीचोबीच पुदीने की पत्तियों का ताजा गुच्छा रखें।
 
5. घर के बीच-बीच में कपूर का धुआं दें। इससे घर में खूशबू तो बने रहेगी ही, साथ ही मक्खी-मच्छर भी कम होंगे।

ALSO READ: World Hepatitis Day 2021 : जानिए हेपेटाइटिस क्‍या होता है, लक्षण और उपचार

ALSO READ: स्वच्छता के 10 tips अपनाएं, lockdown के बाद सुरक्षित ऑफिस जाएं

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख