sundarkand

Health Care In Monsoon: मॉनसून में भीगने के बाद ताजगी देंगी ये 5 चीजें, नहाने के पानी में अवश्य मिलाएं

Updated: गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (16:48 IST)
Monsoon Tips बारिश के मौसम में भीगने के बाद त्वचा संबधी कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं, जैसे शरीर पर दाने होना, शरीर गीला रहने के कारण दाद-खुजली जैसी त्वचा की समस्या सामने आती है। इसका असर त्वचा और सेहत पर पड़ता है। इसलिए आपको बारिश में भीगने के बाद नहाना जरूर चाहिए। 
 
साथ ही आप नहाने के पानी में कुछ ऐसी चीजें भी मिला सकते हैं, जो आपको ताजगी भी दे, और त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो। आइए जानते हैं वो खास चीजें-
 
1. नीम बाथ- अगर आप त्वचा से संबंधित समस्याएं महसूस कर रहे हैं, तो यह बाथ आपके लिए उपयोगी है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है जिनके शरीर पर फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं होती हैं। इसके लिए नीम व पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को ठंडा करके उस पानी से नहाएं।
 
 
2. गुलाब जल और नींबू- गुलाब जल और नींबू की कुछ बूंदें आप अपने नहाने के पानी में मिला लें और इस पानी से नहाएं। ऐसा करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
 
3. डियो बाथ- बारिश के मौसम में ज्यादा देर तक गीले रहने या गीले कपड़े पहने रहने से शरीर से दुर्गंध आनी शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए आप 1 बाल्टी पानी में नमक व 1 चम्मच डियो मिलाकर इससे नहाएं। इससे ताजगीभरा अहसास होता है। साथ ही दिनभर बॉडी से एक भीनी-भीनी-सी खुशबू आती है।
 
 
4. चमेली के फूल- चमेली के फूलों को बाथ टब में डालकर रखें और इस पानी से नहाएं। यह बाथ न केवल आपको दिनभर तरोताजा बनाएं रखेगा बल्कि मानसिक और शारीरिक तनाव को भी दूर करेगा।
 
5. बेकिंग सोडा- नहाने के पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर नहाएं क्योंकि ये त्वचा को मुलायम बनाता है और आपको संक्रमण से भी दूर रखता है। 1 बाल्टी पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर नहाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। 

Monsoon Health Care Tips
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख