sundarkand
✕

खून की कमी दूर करना हो, तो इस मौसम में खाएं गुड़ और चना

Published: शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (15:19 IST)
खाली समय में गुड़ और चने जैसा स्वाद का कांबिनेशन और कहीं नहीं मिलता। कई बार कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए भी लोग गुड़ और चने खाना पसंद करते हैं। लेकिन इन सभी के अलावा एनीमिया से बचने में भी गुड़ और चना बेहद फायदेमंद है।
 
रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाला रोग एनीमिया अधिकांशत: महिलाओं में देखने को मिलता है। खास तौर से आयरन की कमी के कारण यह समस्या सामने आती है, जिसमें थकान और कमजोरी महसूस होना आम बात है। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन से भरपूर चीजें लेने की सलाह दी जाती है, ताकि हीमोग्लोबिन का स्तर कम न हो। 
 
गुड़ और चना आयरन से भरपूर होता है, और यही कारण है कि एनीमिया से बचने के लिए यह बेहद मददगार साबित होता है। गुड़ में उच्च मात्रा में आयरन होता है, और इसमें सामान्य शर्करा भी पाई जाती है। इसे अलावा भुने हुए चने में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी सही मात्रा में पाया जाता है।
 
इस तरह से गुड़ और चने को मिलाकर खाने से आवश्यक तत्वों की कमी पूरी होती है, जो एनीमिया रोग के लिए जिम्मेदार होते हैं। गुड़ और चना न केवल आपको एनीमिया से बचाने का काम करते हैं, बल्कि आपके शरीर में आवश्यक उर्जा की पूर्ति भी करते हैं। शरीर में आयरन अवशोषि‍त होने पर उर्जा का संचार होता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस नहीं होती। 
 
हालांकि अत्यधिक मात्रा में भी इसका सेवन आपके भोजन की आदत को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इसे नियमित रूप से और नियंत्रित मात्रा में खाना अधिक फायदेमंद होगा। गुड़ और चना आसानी से बाजार में उपलब्ध भी हो जाता है। इनका सेवन करते समय एक मुट्ठी चना और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर एक साथ खाएं। यह स्वाद से भरा भी होता है, अत: इसे खाने में आपको किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होगी, बल्कि आप इसे खाना पसंद करेंगे।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख