Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अगर आप भी जिम में यह 5 गलतियां करते हैं, तो हो जाएं सावधान

अगर आप प्रतिदिन जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं तो अपनी खूबसरती बरकरार रखने के लिए इन 5 बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है, क्योंकि‍ यह गलतियां आपकी त्वचा और बालों के लिए बेहद खतरनाक साबत हो सकती हैं। जरूर जानिए कौन सी हैं यह 5 गलतियां - 
 
1 मेकअप - जिम जाते वक्त अगर आप चेहरे पर मेकअप की मोटी परत लगाकर जाते हैं, तो यह आदत त्वचा के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसा करने से एक्सरसाइ ज के दौरा त्वचा से निकलने वाला सीबम और पसीना आपकी त्वचा के रोमछि‍द्रों से सही तरीके से बाहर नहीं आ पाता, जो बाद में मुहांसे या त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
 
2 डि‍ओडरेंट - अगर जिम जते वक्त आप एंटीपर्सपिरेंट रोल ऑन या डिओडरेंट का प्रयोग करते हैं तो यह आपके रोमछिद्रों को बंद कर पसीने द्वारा अवांछि‍त तत्वों को बाहर करने में अवरोध पैदा कर सकता है।
 
3 बालों को बांधना - यदि आप एक्सरसाइज के दौरान बालों को बहुत कसकर बांधते हैं या फिर जूड़ा बनाते हैं तो यह आपको एक्सरसाइज करने में परेशानी तो पैदा करेगा ही, अधि‍क खिंचाव बालों को कमजोर भी बना सकता है।
 
4 खुला छोड़ना - अगर बालों को खुला छोड़ रहे हैं तो कोशि‍श करें कि बाल चेहरे की त्वचा से न टकराएं। इससे आपकी त्वचा बैक्टीरिया के सीधे संपर्क से बची रह सकती है। एक्सरसाइज के दौरान बालों में पसीना आना आम बात है जो बैक्टीरिया पैदा  कर सकते हैं।
 
5 एक्सरसाइज के दौरान चेहरे को छूना या त्वचा पर हाथ रगड़ना आपकी त्वचा के लिए बेहद खतरनाक है। जिन हाथों से आप एक्सरसाइज मशीनों को छूते हैं उनमें काफी बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी त्वचा पर मुहांसे, खुजली और अन्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

अगला लेख