dharma sangrah
✕

तपती गर्मी में फंगल इंफेक्शन के लक्षण और बचाव के 5 तरीके

Updated: गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (16:51 IST)
गर्मि‍यों के मौसम में फंगल इंफेक्शन अधिक होने की आशंका बनी रहती है, वैसे तो ये इंफेक्शन शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, लेकिन  अधिकतर उन हिस्सों में होता है जहां बहुत पसीना आता है व जमा रहता है।   
 
त्वचा की ऊपरी सतह पर पपड़ि‍यां जमना, पैरों में खुजली होना, पैरों के नाखूनों का पीला और मोटा होना, त्वचा पर लाल चकत्ते बनना और उनके चारों ओर खुजली होना, पसीने वाले हिस्सों में ज्यादा खुजली होना, यह सभी फंगल इंफेक्शन के लक्षण हैं जो एक संक्रामक रोग है। आइए, जानते हैं कि कैसे इससे बचा जा सकता है -
 
 
1 अपने पैरों को दिन में दो बार अच्छी तरह धोएं। 
 
2 मोजे पहनने के पहले पैरों की अंगुलियों के बीच का पानी पोंछ लें।
 
3 हमेशा साफ मोजे पहनें और पैरों में पसीना आने से रोकने के लिए कोई अच्छा मेडिकेटेड पावडर इस्तेमाल करें।
 
4 प्रतिदिन नहाएं, लेकिन गर्मियों में अधिक पसीना आने पर दिन में 2 बार भी नहाने में कोई हर्ज नहीं है। नहाते हुए उन हिस्सों की ज्यादा सफाई करें, जहां पसीना ज्यादा आता है। 
 
5 पसीने आने पर उसे जल्द सुखाने की कोशिश करें और इस मौसम में कपड़े भी ऐसे पहनें जो पसीने को जल्दी सोखने वाले हो।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

अगला लेख