biodatamaker

Hair Care : सिर में तेल कब और कैसे लगाएं

Updated: सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (10:04 IST)
बालों के लिए तेल कितना ज्यादा जरूरी है यह बात सभी जानते हैं। लेकिन व्यस्त दिनचर्या के कारण अधिकतर लोग इससे दूर ही रहते है पर ऐसा करना उनके बालों को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बालों में तेल लगाना जरूरी होता है जिससे बाल हेल्दी बने रहें। लेकिन क्या आप जानते हैं  तेल लगाने का भी सही और गलत तरीका होता है इसके अलावा अगर सही समय पर तेल लगाया जाएं तो ये आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है....आइए जानते हैं
 
सबसे पहले जानते हैं तेल कब लगाएं...
 
वैसे तो आप तेल किसी भी समय लगा सकते है लेकिन अहम बात ये है कि आप तेल लगाकर घर से बाहर न निकलें क्योंकि अगर आप ऐसा करते है, तो प्रदूषण से आपके बाल खराब हो सकते है इसलिए कोशिश करें कि आप रात में सोते समय ही तेल लगाएं।
 
रात को तेल लगाकर सोने के बाद अगले दिन आप अपने बालों को शैम्पू से वॉश कर लें। इससे रातभर में आपको बालों को अच्छा नरिशमेंट मिलेगा। वहीं इससे आपकी त्वचा भी हेल्दी होगी ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि रात भर तेल लगाकर सोने से स्किन पर रिंकल्स की परेशानी नहीं होती लेकिन अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो रातभर तेल लगाकर न रखें बालों को शैम्पू करने के 2 घंटे पहले अपने बालों में तेल लगाएं।
 
 
कैसे लगाएं बालों में तेल
आप जो भी तेल अपने बालों में लगाते है उसे पहले हल्का सा गर्म कर लें अब इसमें उंगलियों के पोरों को डुबाएं और तेल को बालों की जड़ों में लगाते हुए मसाज करें। ध्यान रहे कि आप ज्यादा प्रेशर न लगाएं नहीं तो बाल टूट सकते हैं। बालों को धोने से पहले बालों में स्टीम लें इससे बालों के जड़ों तक तेल पहुंचेगा और बाल हेल्दी और शाइनिंग होंगे।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख