dharma sangrah

पीरियड्स का यह रंग बीमारी का संकेत भी हो सकता है..जानिए 5 खास बातें

Updated: सोमवार, 28 मई 2018 (11:27 IST)
पीरियड्स के कलर से जाने, सेहत से जुडी 5 बातें

पीरियड्स के कुछ दिन ऐसा समय है, जिससे हर महिला को चाहे ना चाहे गुज़ारना होता है। इन दिनों सभी महिलाओं को अलग-अलग प्रकार की तकलीफें होती है। सामान्य तौर पर हाथ, पैर, कमर दर्द, कब्ज, शरीर में दर्द रहता है। पीरियड्स आने के कुछ दिन पूर्व से ही भावनाओं में परिवर्तन भी आता है। पीरियड्स के दौरान भी भावनाएं अपना काम कर रही होती हैं। पीरियड्स के कुछ समय पहले या दौरान अक्सर महिलाओं को चिड़चिड़ापन सताता है। कुछ महिलाएं निराशा एवं अवसाद महसूस करती है और कुछ को तो बात-बात पर (भावनात्मक परिवर्तन के कारण) बेवजह रोना, गुस्सा आदि आता है। ज़्यादातर महिलाओं को नहीं पता होता है कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। अलग-अलग महिलाओं को अलग-अलग तरह की समस्या आ सकती है। यह सभी महिलाओं के साथ सामान्य बात है।   
 
आमतौर पर महिलाओं को लगता है कि पीरियड्स में ब्लड का रंग लाल ही होता है। लकिन ऐसा ज़रूरी नहीं है। अगर आपने कभी गौर किया होगा तो पाया होगा कि पहले, दूसरे, तीसरे अदि दिन इसका रंग अलग-अलग होता है। पीरियड्स ब्लड का रंग गाढ़ा भूरा से हल्का गुलाबी तक कुछ भी हो सकता है। कई बार यह काला भी हो सकता है और खास बात यह है कि हर रंग आपके स्वास्थ्य की कुछ जानकारी देता है।  
 
स्त्री रोग विशेषज्ञों के अनुसार पीरियड्स में ब्लड का रंग आपके स्वास्थ्य से जुड़ी अंदरूनी बातें बताता है।  
 
1) गाढ़े रंग का ब्लड फ्लो 
 
अगर आपके पीरियड ब्लड का रंग गाढ़ा भूरा है तो इसका मतलब है कि जननांग से ब्लड का फ्लो बहुत ही धीमा है। और जो ब्लड फ्लो हो रहा है, वह खून पुराना है। यह खून लंबे समय तक गर्भाशय में संग्रहित रहा होगा और फिर फ्लो हुआ है। आमतौर पर गाढ़े भूरे रंग के ब्लड का फ्लो सुबह के समय होता है।  
 
2) लाल रंग का ब्लड फ्लो 
 
अगर आपके पीरियड ब्लड का रंग लाल है तो इसका मतलब कि यह खून नया बना है और बहुत जल्दी ही उसका फ्लो हो गया है। यह खून काफी हल्का होता है लेकिन दिन के समय जब फ्लो तेज होता है तभी लाल रंग का स्त्राव होता है। 
 
3) हलके लाल रंग का ब्लड फ्लो 
 
अगर आपको हल्के लाल रंग का फ्लो हो रहा है तो इसका मतलब है कि आप स्वस्थ हैं। आमतौर पर पीरियड के दूसरे दिन ऐसा फ्लो होता है। विशेषज्ञों की मानें तो लंबी पीरियड साइकिल वालों में ही ऐसा फ्लो होता है जो बाद में कुछ गाढ़ा हो जाता है।  
 
4) काले या गहरे रंग का ब्लड फ्लो 
 
अगर आपको काले या गहरे रंग का ब्लड फ्लो हो रहा है तो हो सकता है कि आपके गर्भाशय में संक्रमण हो या फिर यह गर्भपात का भी सूचक हो सकता है। अगर आपको पीरियड्स के सभी दिनों में काले रंग का ब्लड फ्लो हो रहा है, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।  
 
5) नारंगी रंग का ब्लड फ्लो
 
अगर आपको पीरियड्स के सभी दिनों में नारंगी रंग का ब्लड फ्लो हो रहा हो तो इसे हल्के में मत लीजिए। यह किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है।
 
लेखक के बारे में
नम्रता जायसवाल

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख