suvichar

सावधान, सुंदरता के लिए नाखून बढ़ाना सेहत को पड़ सकता है महंगा

Updated: मंगलवार, 13 अगस्त 2019 (16:39 IST)
अधिकांश लड़कियां अपने नाखूनों को बढ़ाती हैं और उन्हें लंबे रखना पसंद करती हैं। अगर आप भी नाखून बढ़ाना पसंद करती हैं, तो आपको ये नहीं मालूम होगा कि ऐसा करना सेहत के साथ जोखिम लेने जैसा है। जानिए, नाखून बढ़ाने से सेहत को किस प्रकार से नुकसान हो सकता हैं -  
 
1. लंबे नाखून ज्यादा गंदे होते है और उनमें बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप गंभीर संक्रमण हो सकता है। फिर ये बात अलग है कि नेल पेंट के पीछे छुपने से गंदगी पर आपका ध्यान कम जाता हो।
 
2. लंबे नाखून संभावित रूप से संक्रमण जैसे कि पिनवर्म्स पैदा कर सकते हैं।
 
3. कई अध्ययनों में सामने आया है कि नाखून में पाए जाने वाले बैक्टीरिया, बच्चों में दस्त और उल्टी का कारण बनते हैं।
 
4. अगर बच्चों के नाखून बड़े हो, तो वे खुद को खुजालने की कोशिश में चोटिल हो सकते हैं।
 
5. छोटे बच्चों की मां को भी अपने नाखूनों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, लंबे नाखून उनकी खुद की सेहत के लिए तो खराब हैं, साथ ही बच्चे को भी वे ही ज्यादा संभालती हैं, ऐसे में बच्चे को मां के लंबे नाखून से चोट लगने की आशंका अधिक होती है।
 
6. नाखूनों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए हाथों को धोते समय नाखून भी ठीक से धोना चाहिए।

ALSO READ: मानसून में बच्चों को बीमार होने से ऐसे बचाएं, बरतें 5 सावधानियां
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख