sundarkand

ज्यादा लौंग खाने के 4 नुकसान

Updated: बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (16:25 IST)
सर्दी, खांसी जुकाम में लौंग का उपयोग किया जाता है। यह दांतों के लिए भी फायदेमंद है। इसके तेल से सिरदर्द और दांतों के दर्द में राहत मिलती है। लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरल और एनाल्जेसिक विटामिन, मिनरल्स और अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो कई लोगों के निदान के लिए जरूरी है। आओ जानते हैं इसके नुकसान-
 
1. ज्यादा लौंग खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है जिससे स्किन को नुकसान पहुंचता है और पिंपल्स या मुंहासे हो सकते हैं। इसके अत्यधिक सेवन से एलर्जी का भी डर रहता है।
 
2. लौंग के ज्यादा सेवन से गले, छाती, पेट और आंतों में जलन भी हो सकती है क्योंकि यह शरीर में गर्मी को बढ़ा देते हैं। लौंग का अत्यधिक सेवन आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है। लौंग के अत्यधिक सेवन से किडनी, लिवर और पेट की समस्या होने का खतरा बढ़ सकता है।
3. लौंग के ज्यादा से सेवन से खून पतला हो जाता है। खून के ज्यादा पतला होने से किसी भी प्रकार का घाव होने पर खून अत्यधिक बहता है और खून का ज्यादा पतला होना हार्ट के लिए भी नुकसानदायक है। जिन लोगों को ब्लीडिंग डिसऑर्डर जैसे हीमोफीलिया की बीमारी है। उन्हें लौंग खाने से बचना चाहिए।
 
4. लौंग खाने से गर्भवती महिलाओं को नुकसान हो सकता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इससे ब्लीडिंग होने की संभावना हो सकती है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख