dharma sangrah

Lockdown के बाद बरतें अपेक्षित सावधानी

Updated: मंगलवार, 30 मार्च 2021 (14:35 IST)
लॉकडाउन का वक्त चल रहा है और ऐसे में इस वक्त कई लोग हैं जिनकी कमाई नहीं हो पा रही है और नौकरी छूट गई है। व्यापार पर भी इसका प्रभाव देखा जा रहा है जिससे असामाजिक घटनाओं में अचानक से उछाल आ सकता है और ऐसे में हमें सतर्क रहने, खुद और परिवार की पूरी सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है। ऐसे समय में खुद भी सावधान रहें और अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखें।
 
जाहिर-सी बात है कि लॉकडाउन के बाद सभी अपने घरों से बाहर निकलेंगे, लेकिन बाहर निकलने पर कुछ बातों को अपने जेहन में रखें जिससे कि हम खुद तो सुरक्षित रह सकें, साथ ही अपनों को भी सुरक्षित रख पाएं।
 
आइए जानते हैं कुछ आवश्यक बातें जिसका कि आपको पता होना जरूरी है।
 
इस वक्त सावधान रहना बहुत जरूरी है, ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखें।
 
इस समय महंगी घड़ियां, चेन, चूड़ियां, सोने के ईयर रिंग्स पहनने से बचें और सावधान रहें।
 
जब भी आप सार्वजनिक स्थान पर जाएं तो ऐसे समय ज्यादा फोन का इस्तेमाल न करें। सार्वजनिक रूप से मोबाइल का उपयोग कम से कम करने की कोशिश करें।
 
आवश्यकता से अधिक धन को लेकर यहां-वहां न जाएं।
 
यदि कोई अजनबी आपसे लिफ्ट मांगता है तो सावधान रहें। आपकी सुरक्षा आपके हाथ में है, उसे लिफ्ट न दें।
 
अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को सुरक्षित रखें।
 
समय-समय पर घर पर बात करते रहें और घर वालों की खैरियत पूछते रहिए।
 
बच्चों को जितना हो सके, समय पर घर जल्दी लौटने की हिदायत दें। साथ ही उन्हें समझाएं कि अजनबी से ज्यादा बात न करें।
 
घर के बड़ों और लोगों को निर्देश दें कि दरवाजे की घंटी बजाते समय मुख्य दरवाजे से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यदि संभव हो तो ग्रिल गेट को किसी पार्सल या पत्र प्राप्त करने के लिए ग्रिल के करीब न जाने दें। दरवाजा खोलने से पहले खिड़की से ही देख लें कि दरवाजे पर कौन है। एकदम से दरवाजा न खोलें।
 
घर तक पहुंचने के लिए किसी भी एकांत या छोटी शॉर्टकट वाली सड़कों का प्रयोग न करें। कोशिश यही करें कि अधिकतम मुख्य सड़कों का उपयोग करें।
 
अपनी दैनिक सैर के लिए जाते समय उजाले में लगभग सुबह 6 बजे के आसपास जाएं, शाम को अधिकतम 8 बजे तक मुख्य सड़कों का उपयोग करें, खाली सड़कों से बचें।
 
बिजनेसमैन रात्रि में कैश ले जाने से बचें। शाम को 7 बजे के बाद घर से बाहर रहने वाले हर 1 घंटे में घर पर सूचना दें। अपने पास कोई I Card/घर का मोबाइल नंबर रखें।
 
जो कैब सेवाओं का उपयोग करते हैं, कृपया वे अपनी यात्रा का विवरण अपने माता-पिता, भाई-बहन, रिश्तेदारों, दोस्तों या अभिभावकों के साथ साझा करें।
 
लेखक के बारे में
नेहा रेड्डी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख