Hanuman Chalisa

तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो ट्राय कीजिए लेमन कॉफी

Updated: शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (16:38 IST)
वजन घटाना ज्यादातर लोगों के लिए बड़ी समस्या होता है और इसके लिए आप एक्सरसाइज से लेकर डाइट तक सब कुछ आजमाते हैं। इसी में एक प्रभावी तरीका माना जाता है लेमन टी, फिर चाहे वह गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना हो, या फिर काली चाय में नींबू डालकर पीना...। लेमन और लेमन टी तक तो ठीक है, लेकिन क्या आपने कभी लेमन कॉफी ट्राय की है? अगर अब तक ट्राय नहीं की है, तो अब कर लीजिए। 
 
जी हां, लेमन कॉफी भी आपका वजन कम कर सकती है, वह भी तेजी से। अगर आपको यकीन न भी हो, तो एक बार तो आप इसे ट्राय कर ही सकते हैं। 
 
दरअसल कॉफी का काम है एनर्जी पैदा करना। और इसके कारण इसमें मौजूद कैफीन, थियोब्रोमाइन, थियोफाइलिन और क्लोरोजेनिक एसिड, जो कि वजन कम करने में मददगार होते हैं, तेजी से आपको वजन कम करने का काम करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह आपके शरीर से विषैले तत्वों को बाहर करके बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में भी सहायक होता है। वैसे तो इसके और भी फायदे हैं लेकिन सबसे बड़ा फायदा वजन कम करने को लेकर ही है। मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ ही यह तेजी से बजन कम करेगा। 
 
अगर आप इसे ट्राय करने का सोच रहे हैं, तो ये जरूर जान लीजिए कि इसे लेना कैसे है।  आपको बस इतना करना है कि एक कप में गर्म पानी लेकर इसमें कॉफी मिक्स करें और उसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं। बस ये बनकर तैयार है। अब आप इसे सुबह के समय खालीपेट या फिर एक्सरसाइज के पहले या फिर बाद में पिएं। रोजाना इसका सेवन करने से आपका वजन तेजी से घटने लगेगा। 
 
लेकिन इसे ट्राय करने से पहले अपने डायटीशियन से जरूर बात करें। अगर नींबू या कॉफी आपको सूट नहीं करती, तो इसका प्रयोग न करना ही आपके लिए बेहतर होगा। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

क्रिस्टोफ़र नोलन की ‘द ओडिसी’ : होमर के महाकाव्य की उदास सिनेमाई पुनर्रचना

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

अगला लेख