Daily Horoscope
✕

Skin care : किचन में मौजूद इन चीजों से पाएं चमकदार त्वचा, अपनाएं आसान टिप्स

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (15:57 IST)
खूबसूरत त्वचा के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन हम ये नहीं जानते कि हमारे किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। हम खाना का स्वाद बढ़ाने के लिए इनका रोज इस्तेमाल करते है, लेकिन हमें ये नहीं पता कि ये चीजें हमारी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी बहुत उपयोगी है, आइए जानते हैं किन चीजों का इस्तेमाल कर आप खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं......
 
टमाटर सभी के किचन में उपलब्ध होता है।  टमाटर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यदि किसी की त्वचा धूप में झुलस गई है, तो दो चम्मच टमाटर के रस में चार चम्मच छाछ मिलाएं और इस मिश्रण को त्वचा पर लगा लें। इससे आपकी त्वचा धीरे-धीरे समान्य होने लगेगी।
 
नींबू स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा को क्लिन करने के लिए बहुत उपयोगी है। नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिला लें। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर चेहरा धो लें। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए ये बहुत उपयोगी है।
 
चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो मेथी के पत्तों को पीस कर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम होने लगते है। इसके लिए आप मेथी के पत्तों को अच्छी तरह से पीस लें और फिर चेहरे पर लगा लें। पांच मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
 
नियमित रात को सोने से पहले एक छोटी कटोरी कच्चें दूध को चेहरे पर गर्दन पर कॅाटन की मदद से लगाएं।  फिर पानी से अच्छे से धो लें। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप रोजाना इस उपाय को कर सकते हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

अगला लेख