biodatamaker

Skin Care : त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए नहाते समय इन टिप्स को अपनाएं

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (15:40 IST)
त्वचा को स्वस्थ्य बनाएं रखने के लिए लोग कई तरहों के उपाय को अजमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है, यदि नहाते समय आप कुछ आदतों शामिल करें तो  स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बनाए रख सकते हैं। आइए इस लेख में जानते है त्वचा को हेल्दी बनाएं रखने के लिए किन आदतों को शामिल करना चाहिए।
 
गर्म पानी से नहाना अधिकतर लोगों को पसंद आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं? गर्म पानी से स्नान करना स्किन के लिए नुकसानदायक होता है। नहाने के लिए गर्म पानी की जगह  गुनगुने पानी से स्नान करना आपकी त्वचा को हेल्दी बनाएं रखने मदद करेगा।
 
अधिकतर लोग चेहरे को क्लिन करने के लिए साबून का इस्तेमाल करते है, लेकिन साबुन आपकी त्वचा को रूखा बनाने का काम करता है। साबुन से चेहरा धोने से चेहरे की कोमल त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इसलिए हमेशा नहाते समय चेहरे पर फेस वॉश का इस्तेमाल करें।
 
नहाते समय हफ्ते में एक बार स्क्रबिंग करने की आदत डालें। अपने चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें। आप अपनी बॉडी को भी हफ्ते में 2 बार स्क्रब करें। लेकिन ख्याल रखें हल्के हाथों से ही स्क्रबिंग करें। वरना  आपकी स्किन पर रैशेज हो सकते हैं।
 
नहाने के बाद सूखे और साफ तौलिए का ही इस्तेमाल करें।  गंदे या गीले तौलिए का अगर आप  इस्तेमाल करते है, तो त्वचा में खूजली, रैशेज, फंगस, मस्सा आदि की समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता हैं। स्किन को हेल्दी रखने के लिए हमेशा सूखे और साफ तौलिए का इस्तेमाल करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख