ramcharitmanas

Immunity Booster Juice: घर पर आसानी से बनाएं इम्युनिटी बूस्टर जूस, जानिए विधि

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (15:01 IST)
बीमारियों को खूद से कोसों दूर रखने के लिए  इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स या ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। वहीं आप घर में मौजूद ताजा फल या सब्जियों से भी इम्यूनिटी बूस्टर जूस तैयार कर सकते है। हमारे रसोई में ऐसी कई चीजें मौजूद है, जो आसानी से उपलब्ध रहती है। जिनके सेवन से हम अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। 
 
अगर आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है और आप अलग से अपने लिए कुछ बना नहीं पाते तो हम जिस जूस के बारे में आपको बता रहे है, इसे बनाना काफी आसान भी है और ये आपको रोगों से मुक्त रखने में भी आपकी मदद करता है। तो आइए जानते है कैसे आप इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए कम समय में कौन सा जूस तैयार कर सकते है।
 
टमाटर जूस आपके सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। ये एक एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी की तरह कार्य करने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए भी सक्रिय रुप से काम कर सकता है। इस जूस को आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है वो भी कम समय में कैसे तैयार करना है आपको इम्यून सिस्टम बूस्टर जूस आइए जानते हैं....
 
 
जूस बनाने के लिए आपको चाहिए....
* 1 कप पानी
* 1 चुटकी नमक
* 2 टमाटर
 
कैसे बनाएं जूस जानिए...
 
*सबसे पहले टमाटरों को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें।
* इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और जूसर जार में डाल दें। 
* अब जूसर जार में एक कप पानी डालकर इसे 4-5 मिनट तक चलाएं जिससे जूस अच्छी तरह से बन जाएं।
*इसके बाद एक गिलास में इसे निकालें और ऊपर से काला नमक डालें।
* गिलास में निकालकर इसका सेवन करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख