sawan somwar

ठंड में बचकर रहें इन 6 बीमारियों से

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (12:58 IST)
ठंड का मौसम सेहत बनाने का भी होता है सेहत संबंधी सावधानियां रखने का भी.... इन दिनों इन 6 बीमारियों से बचकर रहें और अपनी प्रतिरोधक क्षमता पर ध्यान दें.... 

ठंड की शुरुआत तापमान में परिवर्तन के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी साथ लाती है। इनसे बचने के लिए सही समय पर बचाव और इलाज तो जरूरी है ही, इससे भी ज्यादा जरूरी है इन बीमरियों की पहचान। बीमारियों के बारे में जानकारी होने पर ही आप इनसे बच सकते हैं। जानिए ठंड की 6 प्रमुख बीमारियां -  
 
1 सर्दी, खांसी और खराश - ठंड के मौसम में सर्दी होना आम बात है, लेकिन इसका सही तरीके से ध्यान नहीं रखा गया तो यह खांसी, जुकाम और गले में खराश का कारण बन सकती है। इनसे बचने के लिए ठंडी चीजों को खाने या पीने से परहेज करें और शरीर को साफ व ठीक तरीके से ढंककर रखें। गले की खराश में नमक के गरारे करना ही अच्छा विकल्प है।
 
2 सिर में दर्द - ठंड के कारण सिर में दर्द होना भी सामान्य बात है, लेकिन इससे बचने के लिए आपको ठंडी हवाओं से बचने की जरूरत होगी। इन दिनों में अपने सिर को किसी कपड़े, स्कार्फ या मफलर से ढंककर रखें ताकिे ठंडी हवा न लगे और गर्माहट बनी रहे।
 
3 सांस संबंधी समस्या - सर्दी के दिनों में आम तौर पर सांस लेने में तकलीफ हो सकती है लेकिन अस्थमा के रोगियों को इससे बहुत दिक्कत हो सकती है। ठंडी हवा या ठंडे स्थानों पर जाने से आपकी यह समस्या गंभीर हो सकती हैं। इससे बचने के तरीकों को ठीक से जान लें और दवा साथ रखें।
 
4 जोड़ों की समस्या - यह भी ठंड के दिनों में आम बात है लेकिन इनसे बचने के लि‍ए आपको मालिश और सही व्यायाम अपनाने की जरूरत होगी। साथ ही अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना होगा।
 
5 ब्लडप्रेशर - सर्दी के दिनों में रक्तचाप अधि‍क होने से हृदय संबंधी तकलीफें भी हे सकती है। इसके लिए भी आपको व्यायाम और सही उपचार पर ध्यान देने की जरूररत होगी।
 
6 सीने में दर्द - सर्दी के बढ़ने पर कफ या अन्य कारणों से सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। लेकिल अगर आपको खांसी भी हो रही है तो सीने में यह दर्द जलन भरी दे सकता है साथ ही सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

अगला लेख