dharma sangrah
✕

रंगपंचमी पर रखें सेहत का ख्‍याल, जानें भांग का नशा उतारने के 5 सरल उपाय

Updated: शनिवार, 11 मार्च 2023 (13:38 IST)
होली-रंगपंचमी के खास त्योहार का रंग भांग के बिना भले ही नहीं जमता हो, लेकिन इससे भी ज्यादा मुश्किल हो सकती है जब भांग का नशा सिर चढ़ते-चढ़ते स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ जाए। अत: ऐसी नौबत ही न आ पाए,

इसके लिए जान लीजि‍ए भांग उतारने के 5 अचूक उपाय, जो खास आपके लिए यहां प्रस्तुत हैं-
 
1 कई लोग घी के सेवन को भी भांग के इलाज के तौर पर प्रयोग करते हैं। इसके लिए शुद्ध देशी घी का अत्यधि‍क मात्रा में सेवन करना बेहद जरूरी है, ताकि भांग का नशा उतरने में आसानी हो।
 
2 अगर भांग पीने के बाद बहुत अधि‍क नशा होने से व्यक्ति बेहोशी में हो, तो सरसों का तेल हल्का गुनगुना करके संबंधि‍त व्यक्ति के कान में डाल दें। एक-दो बूंद सरसों का तेल दोनों कानों में डालें।
 
3 भांग उतारने के लिए खटाई का सेवन करना सबसे बेहतर तरीका है। इसके लिए आप नींबू, छाछ, दही या फिर इमली का पना बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। बेशक इन तरीकों से भांग का नशा उतर जाएगा।
 
4 भुने हुए चने और संतरे का सेवन, भांग का नशा कम करने का एक बढ़ि‍या विकल्प है। इसके अलावा बगैर शक्कर या नमक डला हुआ नींबू पानी 4 से 5 बार पिलाने पर भांग का नशा उतर जाएगा।
 
5 अरहर की कच्ची दाल कर प्रयोग भी भांग उतारने में काफी मददगार है। इसके लिए अरहर की कच्ची दाल को पीसकर पानी के साथ संबंधि‍त व्यक्ति को दें या फिर इसे पानी से साथ पीसकर पिलाएं।

Bhang n health 
 


ALSO READ: होली रेसिपी : बदलते मौसम में ठंडाई के फायदे जानिए

ALSO READ: Bhang Thandai : इस होली पर बनाएं भांग की यह खास ठंडाई, अभी नोट करें रेसिपी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख