Hanuman Chalisa
✕

सर्दियों में त्वचा के रूखेपन से बचने के लिए, घर पर ही तैयार करें फेस सीरम

Updated: शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (15:17 IST)
सर्दियां में त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में बाजार में तो हजारों क्रीम आपको मिल जाएगी, लेकिन अगर घर पर कोई मॉइस्चराइजर या सीरम तैयार करने की विधि मालूम हो, तो आपको बाजारू क्रीम पर अधिक निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
 
आइए, जानते हैं सर्दियों के मौसम के लिए सीरम बनाने की विधि
 
* त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए कई तरह के मॉइस्चराइजर आते हैं, पर ग्लिसरीन सभी में मिला हुआ होता है और सबसे बेहतर मॉइस्चराइज भी करता है। लेकिन अगर आप इसे सीधे त्वचा पर लगाते हैं तो इससे आपकी त्वचा चिपचिपी हो जाती है इसलिए इसमें कुछ चीजों को मिलाकर लगाने की जरूरत होती है। यदि आप इसमें सही चीजें, सही अनुपात में मिला ले तो आपका फेस सीरम घर पर ही तैयार हो जाएगा।
 
* ग्लिसरीन की चिपचिपाहट को कम करने के लिए आप इसमें नींबू और गुलाब जल को मिला ले।
 
*गुलाब जल नेचुरल एस्ट्रिजेंट होता है, जो त्वचा की बहुत सारी परेशानियों को दूर करता है।
 
* वहीं नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग के गुण होते है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है।
 
* गुलाब जल और नींबू को ग्लिसरीन के साथ मिलने पर ये उसकी चिपचिपाहट को कम कर देते है।
 
* सीरम बनाने के लिए, 20 एमएल गुलाब जल में पांच बूंद ग्लिसरीन और एक पूरे नींबू का रस मिलाएं।
 
* अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं और किसी भी बोतल में डालकर शैक करें।
 
* सर्दियों में लगाने के लिए अब आपका फेस सिरम बनकर तैयार है।
 
* अगर आपकी त्वचा कुछ ज्यादा ड्राई हो रही है तो इस तैयार हुए सीरम में ग्लिसरीन की कुछ बूंदे और विटामिन ई कैपसूल भी मिला लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख