sundarkand
✕

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल, सब्जी, जड़ी बूटी और मसालों के बारे में जानिए

Updated: शनिवार, 14 जनवरी 2023 (15:55 IST)
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाने में विटामिन ए, सी, डी और ई लेना होता है इसी के साथ कैल्शियम, आयरन, सेलेनियम, ओमेगा 3, जिंक और प्रोबायोटिक भी लेना जरूरी है। अब सवाल यह उठना है कि यह सभी आपको किन फलों, सब्जियों, मसालों और जड़ी बूटियों में मिलेगा? तो आइये एक नज़र डालते हैं उन सभी फूड पर जिसमें उपरोक्त तत्व पाए जाते हैं।
 
फल फ्रूट : फलों में संतरा, चकोतरा, मौसंबी, आंवला और नींबू में इम्यूनिटी बढ़ाने की गजब की क्षमता होती है। इसके अलावा आप चाहें तो सीताफल, शकरकंद, अमरूद, केला, पपीता, चुकंदर, गाजर, सेब और आलूबुखारा का सेवन भी कर सकते हैं।
 
पेय पदार्थ : पेय पदार्थों में नारियल पानी, हल्दी वाला दूध या गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
 
मसाले : यूं तो मसाले कई तरह के होते हैं लेकिन मसालों में लौंग, लहसुन, अदरक, अजवाइन, काली मिर्च और दालचीनी का सेवन इम्यूनिटी के पावर को बढ़ाता है।
 
ड्राई फूड : ड्राई फूड में बादाम, किशमिश, मूंगफली, खुबानी, खजूर और अखरोट ही एकमात्र ऐसे सूखे मेवे हैं जो इम्यूनिटी के लिए लाभदायक हैं।
सब्जियां : सब्जियों में ब्रोकली, पालक, शिमला मिर्च, कद्दू, पत्ता गोभी, फूल गोभी, सहजन, टमाटर, राजमा, चवले, बथुआ, मूली और मशरूम का उपयोग अधिक करना चाहिए।
 
अनाज : अनाज में गेहूं का आटा खाना कम करें और मौसम अनुसार जुआर, बाजरा और जौ का उपयोग बढ़ा दें। कभी कभार मक्का जरूर खाएं।
 
जड़ी बूटियां : जड़ी बूटियों में तुलसी, गिलोय, जिनसेंग, नीम का रस, च्यवनप्राश, अश्वगंधा, गुडूची, मुलेठी आदि का उपयोग डॉक्टर की सलाह से कर सकते हैं।
 
अन्य पदार्थ : सर्दी में प्रतिदिन थोड़ा गुड़ खाने से और गर्मियों में दही खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसी के साथ काले चने भी खाने से इम्यूनिटी बढ़ती हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख