ramcharitmanas
✕

क्या आप भी बार-बार मीठा खाने की तलब से परेशान हैं? तो ये रहे टिप्स आपके लिए

Updated: मंगलवार, 11 जून 2019 (12:21 IST)
आपके आस-पास ऐसे कई लोगो होंगे जिन्हें बार-बार कुछ मीठा खाने की तलब होती है। अधिक मात्रा में मीठा खाना कई सेहत समस्याओं को जन्म देता है जैसे मोटापा, दांतों में सड़न आदि। मीठा खाने की तलब यानि की शुगर क्रेविंग को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे तरीके जो बार-बार मीठा खाने की तलब (Sugar Craving) को कम करने में सहायक होंगे -
 
1 प्रोटीन युक्त चीजें खाएं - 
 
कई स्टडीज के अनुसार शुगर क्रेविंग यानी कुछ मीठा खाने की तलब होने पर तुरंत ऐसी चीजें खाएं जो प्रोटीन से युक्त हों, जैसे अंडा, भूने हुए चने, मूंगफली के दाने आदि। उन्हें खाने के बाद आपको शुगर क्रेविंग से राहत मिलेगी। 
 
2 मीठे के बजाय फल खाएं -
 
शुगर क्रेविंग होने पर पौष्टिक फल जैसे सेब, केला, नाशपाती, आलू बुखारा, आम या अमरूद आदी भी खा सकते है। शुगर क्रेविंग का संबंध वैसे भी मस्तिष्क से ज्यादा होता है, इसलिए इससे राहत पाने का हल ये ही है आप अपने माईड को अन्य विकल्पों की ओर ले जाएं। 
 
3 स्ट्रेस को दूर करें -
 
अक्सर ये देखा गया है कि जब व्यक्ति तनाव में होता है जब भी उसे शुगर क्रेविंग होती है। यानि की तनाव व स्ट्रेस को दूर करके भी मीठा खाने की तलब को रोका जा सकता है।  
 
4 डार्क चॉकलेट -
 
शुगर क्रेविंग होने पर 1-2 पीस डार्क चॉकलेट या ऐसी चीजें जो फील गुड केमिकल रिलीज करती है, उन्हें खाएं। अच्छा फील करने पर आपका तनाव दूर होगा जिससे शुगर क्रेविंग नियंत्रित रहेगी। 
 
4 छाछ पिएं या दही खाएं - 
 
शुगर क्रेविंग को रोकने के लिए छाछ पीना या दही खाना भी कारगर साबित हो सकता है।
 
5 खजूर -
 
शुगर क्रेविंग होने पर 3-4 पीस खजूर खाना एक अच्छा विकल्प है। इससे मस्तिष्क को संदेश मिलता है कि 'कुछ मीठा' खा लिया गया है। और ये नुकसान भी नहीं करेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख