sundarkand
✕

How To Clean Microwave : माइक्रोवेव की सफाई है बहुत जरूरी, कीटाणुओं से बनाएं दूरी

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2020 (14:17 IST)
बेहतर स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई का होना बहुत आवश्यक है। यदि हम सफाई पर ध्यान दें तो कीटाणुओं के संपर्क में आने से बचे रहेंगे। हम सभी अपने घर और अपने किचन की सफाई पर बहुत ध्यान देते हैं। लेकिन यदि आप माइक्रोवेव की सफाई को नजरअंदाज कर रहे हैं तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। लंबे समय तक अगर माइक्रोवेव की सही तरीके सफाई नहीं हुई हो तो यह कीटाणुओं का घर बन सकता है।
 
तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप माइक्रोवेव की सही सफाई कर सकती हैं।
 
सबसे पहले माइक्रोवेव में से रैक्स, ग्रिल और टिन को निकालकर साबुन के पानी में डुबोकर रख दें। इससे इन चीजों में जमी चिकनाई आसानी से निकलने लगेगी।
 
इन्हें अच्छी तरह ब्रश से रगड़कर साफ पानी से धोकर सूखने के लिए रख दें।
 
अब पानी में बैकिंग सोडा, नींबू व नमक मिलाकर सॉल्यूशन तैयार करें। इस सॉल्यूशन में कपड़े को भिगोकर अच्छी तरह से माइक्रोवेव के अंदर से सफाई करें।
 
एक ब्रश में साबुन का पानी तैयार करें। इस पानी से ब्रश की मदद से माइक्रोवेव में जमे दाग-धब्बों को रगड़कर अच्छी तरह साफ करें।
 
अब माइक्रोवेव को ऊपर से साफ करने के लिए पानी में सिरका डालें और इस पानी से इसे ऊपर से साफ करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख