sawan somwar

इन टिप्स को अपनाकर अपने Handbag को करें साफ, निकालें बेकार का कूड़ा

Updated: सोमवार, 30 नवंबर 2020 (19:46 IST)
हम अपनी अधिकतर जरूरत का सामान अपने पर्स में रखते हैं जिससे कि समय पर वो मिल जाए। लेकिन यही सोचते-सोचते हम अपने पर्स में बेकार की चीजों का ढेर लगा लेते हैं और समय की कमी का बहाना लेकर इसकी सफाई को नजरअंदाज करते जाते हैं। अगर यही गलती आप भी कर रही हैं तो इसे अब बदल डालें।
 
 आपके पर्स में जमा बेकार का कूड़े को साफ करना जरूरी होता है, जो आपके लिए अनुपयोगी है। और वैसे भी कहा जाता है कि आपका अगर पर्स साफ नहीं रहेगा तो मां लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न नहीं रहेंगी। इसलिए आज ही अपने पर्स से बेकार की चीजों को बाहर का रास्ता दिखाएं।
 
आइए जानते हैं किन चीजों को आपको अपने पर्स से निकालना चाहिए?
 
पुराने बिल
 
यह भी वास्तविकता है कि आप पुराने बिलों को अत्यधिक संभालने के चक्कर में पर्स में ही रखना पसंद करते हैं लेकिन वह वृत्ति धन के आगमन को रोकती है। पुराने बिलों को संभालकर अलमारी या अन्य सुरक्षित स्थान पर रखें।
 
फालतू कागज़ात
 
जो भी अनुपयोगी सामग्री है, बेकार है व काम की नहीं है, उन्हें जितनी जल्दी हो सके, निकाल दें। पर्स में पुराने पड़े कागज़ात और बेकार सामग्री को रखने से धन भी नहीं रुकता।
 
सेफ्टी पिन्स
 
महिलाएं अक्सर अपनी सहूलियत के लिए सेफ्टी पिन्स को अपने पर्स में ही रखना पसंद करती हैं। लेकिन यदि आपकी पिन्स में जंग लग चुकी है तो इन्हें तुरंत ही निकाल दें।
 
पुराना हैंड सैनिटाइजर
 
अगर आपके हैंडबैग में अभी भी सालों पुराना हैंड सैनिटाइजर पड़ा हुआ है तो इसको बाहर निकालें।
 
एस्प्रिन और बैंडैड्स :
 
सिरदर्द और छोटी-मोटी चोट लगना आम बात है जिसके लिए आप दवा भी अपने पर्स में रखना पसंद करती हैं। अगर आपके पर्स में पुराने एस्प्रिन या बैंडैड्स पड़े हैं तो इन्हे तुरंत निकालें।
 
ऑइल अब्जार्विंग शीट्स
 
अधिकतर महिलाएं अपने पर्स में ऑइल अब्जार्विंग शीट्स को रखना पसंद करती हैं जिससे कि चेहरे के अतिरिक्त ऑइल को कम किया जा सके और चेहरा फ्रेश नजर आए। अब समय है इन्हें अपने पर्स से निकालने का। यदि आपके पर्स में पुराने ऑइल अब्जार्विंग शीट्स का पुराना पैकेट पड़ा है तो इन्हें अब निकालकर फेंकना ही सही है।
 
लिपस्टिक्स या लिपग्लॉस
 
पुरानी लिपस्टिक्स और लिपग्लॉस को भी अब गुडबॉय कहने का समय आ गया है। पुरानी लिपस्टिक्स, जो काफी समय से आपके पर्स में पड़ी हुई थी, इन्हें निकालें और इसकी जगह नए प्रोडक्ट को दें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

अगला लेख