dharma sangrah
✕

आइए जानते हैं, कैसे करें असली और नकली मावे की पहचान?

Updated: शुक्रवार, 3 मई 2019 (15:34 IST)
इन दिनों बाजार में मिलावटी चीजों की कमी नहीं है, आप अच्छी सेहत बनाने के लिए मंहगी से मंहगी खाने-पीने की सामग्री खरीदते है लेकिन कई बार असली और नकली की परख नहीं कर पाने के चलते, नकली चीजों के इस्तेमाल से सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप असली और नकली मावे की पहचान कर सकते हैं। आइए, जानते हैं -
 
1 मावे का सैम्पल लेकर उसे टिकिया का आकार दें और इसमें आयोडीन टिंचर की 2 बूंदें डालें। 5 मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर बाद इसमें अगर आयोडीन टिंचर के प्रभाव से मावे का रंग बदलने लगे या काला पड़ जाए तो समझ जाएं कि मावे में मिलावट है। लेकिन अगर आयोडीन टिंचर का रंग केसरिया ही बना रहता है तो मावा शुद्ध है।
 
 
2 मावे के सैम्पल में आयोडीन टिंचर मिलाने से अगर मावा काला पड़ जाए तो इसका मतलब ये भी हो सकता है कि मावे में मैदा मिला हो। 
 
3 अगर मावा सफेद या हल्के पीले रंग का है तो वह भी मिलावटी हो सकता है।
 
4 असली मावे की महक बहुत अच्छी होती है जबकी सूंघने पर मिलावटी मावे की खुशबू अजीब-सी महसूस होती है।
 
 
5 अगर आप मावे को हाथ से रगड़े तो असली मावा घी छोड़ता है जिसकी महक से असली-नकली की पहचान की जा सकती है।
 
6 असली मावे को चखने पर उसका स्वाद अच्छा लगता है, लेकिन नकली होने पर स्वाद कड़वा लग सकता है।
 
7 असली मावा पानी में आसानी से घुल जाता है वहीं नकली मावे के साथ ऐसा होने में समय लग सकता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख