गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. home remedies for block nose in winter
Written By

Home Remedies for Blocked Nose : ठंड में बंद नाक को मिनटों में खोले, जानिए 5 सरल उपाय

Home Remedies for Blocked Nose  : ठंड में बंद नाक को मिनटों में खोले, जानिए 5 सरल उपाय - home remedies for block nose in winter
ठंड के मौसम में अन्य शरीर के अंगों की तुलना में नाक का ख्याल अधिक रखना होता है। क्‍योंकि आप नाक से ही सांस लेते हैं लेकिन कई बार ठंड में नाक बंद हो जाती है। जिस वजह से सांस लेने में बहुत परेशानी होती है। और जब सांस नहीं ले पाते हैं तो बेचैनी होनी लगती है। इसलिए कुछ आसान से उपाय है जिन्हें फॉलो कर आप कड़कती ठंड में बंद नाक से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं ठंड में बंद नाक को खोलने के 5 सरल उपाय -

1.पानी की भाप लें - जी हां, अगर आप बंद नाक से परेशान हो गए है तो सबसे आसान उपाय है सादे गरम पानी की 15 मिनट तक भाप लें। आपको थोड़ी देर में आराम मिल जाएगा। अधिक परेशानी होने पर आप उसमें 1 नोजल कैप्सूल भी मिला सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।

2. गरम पानी - ठंड के दिनों में सांस, सर्दी-खांसी, कफ की बहुत अधिक समस्या है तो गर्म पानी का सेवन करें। इससे अधिक ठंड नहीं लगेगी और बॉडी का तापमान भी सामान्य रहेगा। अगर आपको गरम पानी नहीं अच्छा लगता है तो आप छम वाला पानी भी पी सकते हैं। जी हां, इसके लिए गैस पर तपेली को गर्म करने के लिए रखें। जब लग रहा हो तपेली गर्म हो गई है तो उसमें पानी डाल दें। पानी डालते समय थोड़ा दूर रहे। ताकि पानी के छींटे आप पर नहीं आए। बस इसके बाद गैस बंद कर दीजिए।

3. सेलाइन स्प्रे लें - अधिक नाक ब्लॉक होने पर सेलाइन स्प्रे की मदद से से नाक को साफ किया जा सकता है। इससे आपको सांस लेने में राहत महसूस होगी। हालांकि इसका प्रयोग डॉक्टर की सलाह से ही करें।

4. नाक की सिकाई करें- अगर आपकी नाक दर्द कर रही है तो प्रेस की मदद से नाक की सिकाई करें। प्रेस को गरम करके उस पर नैपकिन या मोटो कपड़े को रब करें। इसके बाद धीरे-धीरे नाक पर सिकाई करें। आराम मिलेगा।

5. अजवाइन से सेक करें - जी हां आप अजवाइन की पोटली बनाकर भी बंद नाक को खोल सकते हैं। इससे बहुत जल्‍दी आराम मिलता है। इसके लिए आपको तवे पर अजवाइन को धीमी आंच पर सेंके। तब तक ऐसा करें जब तक हल्‍का धुंआ नहीं दिखें। और वह थोड़ा-थोड़ा काला न पड़ने लगे। गरम होने के बाद रूमाल में बांध लें और नाक के ऊपर सिकाई करें। इससे आपकी बंद नाक आसानी से खुल जाएगी। ध्‍यान रहे इसकी गंध बहुत तेज होती है अगर आप गलती से सूंघ लेते हैं तो सिर चढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें
Walnut Benefits : पानी में भीगे हुए अखरोट खाकर इन 5 बीमारियों को करें कंट्रोल