biodatamaker
✕

एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान? तो आजमाएं आसान से उपाय

Updated: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (11:28 IST)
आज के समय में एसिडिटी होना एक आम समस्या है, कई लोग इस परेशानी से जूझते हैं। इसके कई कारण हो  सकते हैं- जैसे तला हुआ, ज्यादा मसालेदार भोजन करना आदि। एसिडिटी की समस्या तब होती है जब पेट में  मौजूद एसिड गले की नली यानी कि एसोफैगस तक आ जाता है।
 
एसिडिटी होने पर पेट के ऊपरी भाग में जलन व दर्द होना, भूख ना लगना, खट्टी डकार आना और पेट में गैस  बनने जैसी परेशानियां होती हैं।
 
आइए, जानते हैं कि एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए कौनसे घरेलू उपाय करने चाहिए-
 
1. इलायची: इलायची खाने की आदत आपको एसिडिटी से बचाए रखने में मदद करती है। जब भी आपको एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या हो, तो एक से दो इलायची को मुंह में रखकर चूसते रहें।
 
2. तुलसी: तुलसी न केवल एसिडिटी में लाभदायक है बल्कि मानसिक और अन्य शारीरिक रोगों में भी बेहद प्रभावी औषधी है। खाने के बाद तुलसी के कुछ पत्तों को चबाएं या फिर गर्म पानी में डालकर इसका सेवन करें।
 
3. पुदीना: पुदीना हमेशा से ही पेट व पाचन की समस्याओं के लिए फायदेमंद रहा है। मसालेदार भोजन से पेट में होने वाली जलन, पुदीने के पत्तों को चबाने से शांत होगी, या फिर पानी में नींबू और पि‍सी हुई पुदीना पत्ती को काले नमक के साथ मिलाकर पिएं।
 
4. दूध: ठंडा दूध पीना, एसिडिटी के लिए पुराना रामबाण उपाय है। पेट या सीने में जलन होने पर दूध और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर पिएं या फिर ठंडे दूध का सेवन करें।
 
5. जीरे का पानी: पेट की समस्याओं में जीरे का पानी भी बेहद लाभदायक होता है। जीरे को पानी में उबालकर, इसका प्रयोग करना एसिडिटी में फायदेमंद साबित होगा।
 
6. आंवला: आंवला हमेशा से ही एक घरेलू पाचक उपायों में गिना जाता है। एसिडिटी में आंवले को काले नमक के साथ खाना लाभकारी होगा। आप चाहें तो इसका मुरब्बा, जूस या इसकी चॉकलेट अथवा सुपारी का सेवन भी कर सकते हैं।
 
7. अदरक:सर्दी, खांसी, जुकाम हो या फिर पाचन संबंधी समस्याएं, अदरक का इस्तेमाल एक कारगर उपाय है। इसे पानी के साथ उबालकर उस पानी को पिएं, या फिर इसका एक टुकड़ा काले नमक में लपेटकर चूसें। जल्द से जल्द लाभ मिलेगा।
 
8. सौंफ - खाने के बाद सौंफ का सेवन, पाचन में मददगार होता है। पेट में जलन, एसिडिटी होने पर भी सौंफ उतना ही फायदेमंद है। सौंफ ठंडी प्रकृति की होती है और यह पेट में ठंडक पैदा कर एसिडिटी में राहत देती है।

ALSO READ: बड़े चाव से खाते हैं पापड़, तो जान लीजिए पापड़ खाने के नुकसान

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख